बैद्यनाथ ने लॉन्च किया सर्टिफाइड ऑर्गेनिक Moringa Powder

Baidyanath Organic Moringa Powder nutrition supplement pack

Moringa Powder: डेली न्यूट्रिशन सप्लीमेंट के रूप में पेश, आयरन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

Dehradun, 19 February: भारत की अग्रणी आयुर्वेदिक कंपनियों में से एक बैद्यनाथ आयुर्वेद ने अपने सुपरफूड पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए ‘बैद्यनाथ सर्टिफाइड ऑर्गेनिक मोरिंगा पाउडर’ (Moringa Powder) लॉन्च किया है। कंपनी के अनुसार, यह उत्पाद दैनिक पोषण में कमी को दूर करने और प्राकृतिक प्लांट-बेस्ड न्यूट्रिशन की बढ़ती मांग को पूरा करने के उद्देश्य से पेश किया गया है।

कंपनी ने बताया कि मोरिंगा (Moringa) को विश्वभर में पोषक तत्वों से भरपूर सुपरफूड के रूप में पहचाना जाता है। यह आयरन, कैल्शियम, विटामिन A और C तथा प्राकृतिक फाइटोन्यूट्रिएंट्स का स्रोत है, जो संतुलित आहार के रूप में लेने पर वाइटलिटी बढ़ाने में सहायक हो सकता है।

प्रोसेसिंग में गुणवत्ता और शुद्धता पर जोर

कंपनी के अनुसार, इस Moringa Powder को सावधानीपूर्वक चुनी गई मोरिंगा पत्तियों से तैयार किया गया है। पत्तियों को साफ कर छाया में सुखाया जाता है और फिर बारीक पीसा जाता है, जिससे प्राकृतिक विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट सुरक्षित रहें। प्रत्येक बैच की शुद्धता और गुणवत्ता की सख्त जांच की जाती है ताकि उपभोक्ताओं को क्लीन-लेबल उत्पाद मिल सके।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

सुपरफूड्स पोर्टफोलियो को कर रहे मजबूत

लॉन्च के अवसर पर कंपनी के निदेशक अजय शर्मा ने कहा कि Organic Moringa Powder के साथ हम अपने सुपरफूड्स पोर्टफोलियो को और मजबूत कर रहे हैं। यह उत्पाद प्रिवेंटिव वेलनेस के मौजूदा ट्रेंड के अनुरूप है और उपभोक्ताओं को अपनी दैनिक पोषण संबंधी जरूरतें सरल तरीके से पूरी करने में मदद करेगा।

किन लोगों के लिए उपयोगी

कंपनी के अनुसार, यह उत्पाद विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए उपयोगी हो सकता है जो आयरन और कैल्शियम युक्त आहार चाहती हैं। इसके अलावा शाकाहारी, वीगन उपभोक्ता, फिटनेस उत्साही, कामकाजी पेशेवर और वरिष्ठ नागरिक भी इसे अपने दैनिक आहार में शामिल कर सकते हैं।

हालांकि, इसे किसी विशेष बीमारी की दवा के रूप में नहीं बल्कि एक डेली न्यूट्रिशन सप्लीमेंट के रूप में पेश किया गया है।

कहां मिलेगा उत्पाद

Moringa Powder प्रमुख ऑनलाइन मार्केटप्लेस जैसे अमेज़न, फ्लिपकार्ट और जियो-मार्ट सहित चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। कंपनी का कहना है कि यह लॉन्च पारंपरिक आयुर्वेदिक ज्ञान और आधुनिक पोषण जरूरतों के संयोजन की दिशा में एक और कदम है।

#TheIndiaVox

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

उम्मीदों और संघर्षों के बीच गूंजा ‘आखिरी विज्ञापन’: भव्य लोकार्पण

गुरु फरवरी 19 , 2026
युवा संघर्ष, रोजगार और मध्यमवर्गीय जीवन पर आधारित उपन्यास ‘आखिरी विज्ञापन’ का विमोचन Dehradun, 19 February: जब सपनों और जिम्मेदारियों के बीच खड़ा युवा अपने भविष्य का रास्ता तलाशता है, तब जन्म लेती है ऐसी कहानी जो समाज का आईना बन जाती है। माया देवी विश्वविद्यालय में इसी भावभूमि पर […]
उम्मीदों और संघर्षों के बीच गूंजा ‘आखिरी विज्ञापन’: माया देवी विश्वविद्यालय में भव्य लोकार्पण

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share