20 वर्षीय युवती के पेट से डॉक्टरों ने निकाली 13 किलो की विशाल गांठ

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डॉक्टरों ने निकाला 13 किलो का ओवेरियन ट्यूमर

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डॉक्टरों ने निकाला 13 किलो का ओवेरियन ट्यूमर

Dehradun, 06 October: देहरादून में चिकित्सा विज्ञान ने एक बार फिर असंभव को संभव कर दिखाया है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डॉक्टरों ने 20 वर्षीय युवती के पेट से 13 किलो 200 ग्राम वजन की विशाल गांठ निकालकर एक ऐसी सर्जिकल उपलब्धि दर्ज की है, जिसने पूरे प्रदेश के चिकित्सा जगत को हैरान कर दिया।

अचानक बढ़ा दर्द, जांच में सामने आया बड़ा ट्यूमर

जानकारी के अनुसार, युवती को लंबे समय तक इस गांठ की जानकारी नहीं थी और वह सामान्य जीवन जी रही थी। कुछ दिन पहले अचानक तेज पेट दर्द की शिकायत पर उसे परिवार के साथ अस्पताल लाया गया। प्रारंभिक जांच में वरिष्ठ सर्जन डॉ. जे.पी. शर्मा ने युवती के पेट में असामान्य रूप से बड़ी गांठ पाई, जो पेट के महत्वपूर्ण अंगों पर दबाव डाल रही थी।

20 वर्षीय युवती के पेट से डॉक्टरों ने निकाली 13 किलो की विशाल गांठ
डॉक्टरों ने निकाली 13 किलो की विशाल गांठ

चार घंटे चला जटिल ऑपरेशन

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉ. शर्मा ने तुरंत ऑपरेशन की सलाह दी।
करीब चार घंटे तक चले इस जटिल सर्जरी ऑपरेशन को डॉ. जे.पी. शर्मा और उनकी टीम में डॉ. पुनीत त्यागी, डॉ. दिपांकर नयाल, डॉ. पुष्किन पोखरियाल तथा एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. नेहा ने मिलकर इस सफलतापूर्वक सर्जरी को अंजाम दिया। ऑपरेशन के दौरान बड़ी सावधानी बरती गई ताकि किसी भी अंग को नुकसान न पहुंचे।
सर्जरी के बाद मरीज की स्थिति पूरी तरह सामान्य है और उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

अस्पताल प्रबंधन ने दी बधाई

श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सर्जरी टीम को इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी और कहा कि यह सफलता अस्पताल की चिकित्सा उत्कृष्टता का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि इस तरह की जटिल सर्जरी न सिर्फ अस्पताल के लिए गौरव की बात है, बल्कि पूरे उत्तराखंड के चिकित्सा क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि है।

 

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Next Post

केदारनाथ में सीज़न की पहली बर्फबारी, ठंड बढ़ी: यलो अलर्ट

सोम अक्टूबर 6 , 2025
केदारनाथ में बर्फबारी से ठंड बढ़ी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी Rudrapur, 06 October: सोमवार दोपहर के बाद केदारनाथ धाम में अचानक बर्फबारी शुरू हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। मौसम की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार है। इस सीज़न में […]
केदारनाथ में सीज़न की पहली बर्फबारी, ठंड बढ़ी

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share