IIT छात्रों को बताई हेलमेट, सीट बेल्ट और सुरक्षित ड्राइविंग की महत्ता

IIT में छात्रों को हेलमेट, सीट बेल्ट और सुरक्षित ड्राइविंग का संदेश

एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने IIT गुवाहाटी में सड़क सुरक्षा पर दिया जागरूकता संदेश

Dehradun, 29 January: एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध अस्थि रोग विशेषज्ञ, पद्म प्रो. डॉ. बी. के. एस. संजय ने 28 जनवरी को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गुवाहाटी में सड़क सुरक्षा विषय पर एक प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक व्याख्यान दिया। कार्यक्रम में संस्थान के शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।

गुरुवार को आयोजित हुए कार्यक्रम में प्रो. डॉ. संजय ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में सड़क दुर्घटनाओं में हो रही निरंतर वृद्धि और उसके शारीरिक, मानसिक, सामाजिक व आर्थिक दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला। उन्होंने जिम्मेदार वाहन चलाने, यातायात नियमों के पालन तथा हेलमेट और सीट बेल्ट जैसे सुरक्षा उपायों के अनिवार्य उपयोग पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने चिकित्सकीय अनुभव साझा करते हुए कहा कि सड़क पर की गई छोटी-सी लापरवाही भी जीवनभर की अपंगता और अपूरणीय क्षति का कारण बन सकती है। साथ ही उन्होंने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने और सुरक्षित व्यवहार की संस्कृति विकसित करने में समाज की सामूहिक भूमिका को रेखांकित किया।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

कार्यक्रम के समापन पर संवादात्मक चर्चा सत्र आयोजित किया गया, जिसमें दुर्घटना रोकथाम, नीतिगत पहल और युवाओं की भूमिका पर विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर आईआईटी गुवाहाटी के निदेशक प्रो. देवेंद्र जलिहाल ने छात्रों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और सकारात्मक सोच विकसित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्रो. पंकज तिवारी, प्रो. अशोक कुमार मौर्य, संकाय सदस्यों व अवेयरनेस क्लब के सदस्यों सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

#TheIndiaVox

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Next Post

चांदी ने रचा इतिहास: सर्राफा में ₹4 लाख/kg पार, MCX पर भी रिकॉर्ड तेजी

शुक्र जनवरी 30 , 2026
चांदी ने रचा इतिहास: सर्राफा में ₹4 लाख/kg पार, MCX पर भी रिकॉर्ड तेजी Silver Price in India: सर्राफा और MCX दोनों बाजारों में रिकॉर्ड तेजी New Delhi/ Dehradun, 30 January: भारत में चांदी की कीमतों ने नया इतिहास बना दिया है। सर्राफा बाजार में चांदी का भाव ₹4 लाख […]
चांदी ने रचा इतिहास: सर्राफा में ₹4 लाख/kg पार, MCX पर भी रिकॉर्ड तेजी

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share