Road Safety Awareness Campaign: सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर ईटानगर पहुंचे डॉ. बी.के.एस. संजय

Road Safety Awareness Campaign: सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर ईटानगर पहुंचे डॉ. बी.के.एस. संजय

Road Safety Awareness Campaign: ईटानगर में डॉ. बी.के.एस. संजय की पहल

राज्यपाल के.टी. परनाइक से मुलाकात, सड़क सुरक्षा को लेकर किया संवाद

Itanagar/Dehradun, 10 May: संयुक्त राष्ट्र वैश्विक सड़क सुरक्षा सप्ताह-2026 के अवसर पर अरुणाचल प्रदेश प्रवास के दौरान प्रसिद्ध ऑर्थोपीडिक सर्जन, लेखक, सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान से जुड़े एवं AIIMS Guwahati के अध्यक्ष B. K. S. Sanjay ने लोक भवन में अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) कैवल्य त्रिविक्रम परनायक से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर पद्मश्री प्रो. डॉ. संजय ने अपनी पुस्तक “भारत में सड़क दुर्घटनाएँ” राज्यपाल को भेंट की। मुलाकात के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, राष्ट्रीय सुरक्षा, जन-जागरूकता और सड़क सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

प्रो. डॉ. संजय ने कहा कि राज्यपाल का दूरदर्शी व्यक्तित्व, राष्ट्रहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता तथा जनकल्याण के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अत्यंत प्रेरणादायी है।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र वैश्विक सड़क सुरक्षा सप्ताह-2026 के तहत प्रो. डॉ. बी.के.एस. संजय ने North Eastern Regional Institute of Science and Technology में सड़क सुरक्षा विषय पर विशेष व्याख्यान दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल सरकार या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।

उन्होंने कहा कि भारत में हर वर्ष लाखों लोग सड़क दुर्घटनाओं का शिकार होते हैं, जिनमें बड़ी संख्या पैदल यात्रियों, साइकिल चालकों और दोपहिया वाहन चालकों की होती है। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए समाज में जागरूकता बढ़ाना बेहद आवश्यक है।

राज्यपाल से मुलाकात, सड़क सुरक्षा पर जागरूकता का संदेश
राज्यपाल से मुलाकात, सड़क सुरक्षा पर जागरूकता का संदेश

प्रो. डॉ. संजय ने जोर देते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा को स्कूली पाठ्यक्रम का अभिन्न हिस्सा बनाया जाना चाहिए। यदि बच्चों और युवाओं को प्रारंभिक स्तर से ही यातायात नियमों, नागरिक जिम्मेदारी और सुरक्षित सड़क व्यवहार के प्रति जागरूक किया जाए तो बड़ी संख्या में दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है और अनेक बहुमूल्य जीवन बचाए जा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि अरुणाचल प्रदेश प्रवास के दौरान वे Tomo Riba Institute of Health and Medical Sciences एवं Arunachal Law Academy में भी सड़क सुरक्षा विषय पर विशेष व्याख्यान देंगे।

नॉर्थ ईस्टर्न रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित कार्यक्रम का संयोजन दिव्येंदु पाल ने किया।

#TheIndiaVox

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

बेटियों ने बदली तस्वीर: टैक्सी से डिलीवरी तक, ‘उड़ान’ में महिलाओं के हौसले को सलाम

Wed May 13 , 2026
समाज की सोच बदल रहीं महिलाएं, ‘उड़ान’ कार्यक्रम में जज्बे का हुआ सम्मान Dehradun, 13 May: जब महिलाएं समाज की तय सीमाओं को तोड़कर सड़कों पर टैक्सी चलाती हैं, घर-घर डिलीवरी पहुंचाती हैं और अपने दम पर कारोबार खड़ा करती हैं, तब बदलाव सिर्फ दिखाई नहीं देता — महसूस भी […]
देहरादून में ‘उड़ान’ कार्यक्रम, जांबाज महिलाओं को मिला सम्मान

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share