बेटियों ने बदली तस्वीर: टैक्सी से डिलीवरी तक, ‘उड़ान’ में महिलाओं के हौसले को सलाम

देहरादून में ‘उड़ान’ कार्यक्रम, जांबाज महिलाओं को मिला सम्मान

समाज की सोच बदल रहीं महिलाएं, ‘उड़ान’ कार्यक्रम में जज्बे का हुआ सम्मान

Dehradun, 13 May: जब महिलाएं समाज की तय सीमाओं को तोड़कर सड़कों पर टैक्सी चलाती हैं, घर-घर डिलीवरी पहुंचाती हैं और अपने दम पर कारोबार खड़ा करती हैं, तब बदलाव सिर्फ दिखाई नहीं देता — महसूस भी होता है। ऐसी ही जांबाज और आत्मनिर्भर महिलाओं को सम्मान देने के उद्देश्य से सैनिक एवं समाज कल्याण सेवा समिति, उत्तराखंड द्वारा टाउन हॉल, देहरादून में ‘उड़ान – एक नई पहचान की ओर’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उन महिलाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने पारंपरिक सोच से बाहर निकलकर अपने साहस, मेहनत और आत्मविश्वास से समाज में नई पहचान बनाई है। समिति की अध्यक्षा श्रीमती संतोषी रावत ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और समाज की सोच बदल रही हैं।

इस दौरान टैक्सी ड्राइवर नेहा रावत, ऑटो चालक रानू रावत, सायना सैफी, बेकरी उद्यमी शिवानी थापा, नर्सरी संचालिका अंजू, सब्जी विक्रेता शशि और डिलीवरी गर्ल नेहा सहित कई महिलाओं को सम्मानित किया गया। वहीं, पहाड़ी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए कमला रावत को विशेष सराहना मिली।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोहा
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोहा

इस अवसर पर आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। लोक संस्कृति और महिला शक्ति को समर्पित प्रस्तुतियों ने मौजूद लोगों का मन मोह लिया और सभागार तालियों की गूंज से भर उठा। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने समिति के इस प्रयास को समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में अहम कदम बताया। आयोजन को सफल बनाने में सचिव ज्योति गुलाटी, कोषाध्यक्ष पंकज सिलोडी और समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

#TheIndiaVox

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

देहरादून में ट्रैफिक जागरूकता बढ़ाने की पहल, 12वीं के छात्रों को नियमों का पाठ पढ़ाएगी पुलिस

बुध मई 13 , 2026
ट्रैफिक जागरूकता अभियान के तहत छात्रों को सड़क सुरक्षा, हेलमेट, सीट बेल्ट और सुरक्षित ड्राइविंग के नियमों की देगी जानकारी उत्तराखंड पत्रकार यूनियन ने उठाया जागरूकता का मुद्दा Dehradun, 13 May: देहरादून में बढ़ते सड़क हादसों और ट्रैफिक अव्यवस्था के बीच अब स्कूली स्तर से ही बच्चों को यातायात नियमों […]
देहरादून में ट्रैफिक जागरूकता बढ़ाने की पहल, 12वीं के छात्रों को नियमों का पाठ पढ़ाएगी पुलिस

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share