अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, “वैश्य मित्र” अभियान को गति देने का आह्वान

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, "वैश्य मित्र" अभियान को गति देने का आह्वान

वैश्य समाज की एकजुटता के लिए ‘वैश्य मित्र’ अभियान को मजबूत बनाने पर जोर

Dehradun, 07 June 2026: अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (आईवीएफ) के तत्वावधान में रविवार को सहारनपुर रोड स्थित कैलिस्टा होटल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने उत्तराखंड प्रदेश के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ‘वैश्य मित्र’ सदस्यता अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष दीपक सिंघल ने की। इस दौरान संगठन के पैट्रन सदस्यों को सम्मानित किया गया तथा वैश्य समाज को संगठित करने के उद्देश्य से अधिक से अधिक ‘वैश्य मित्र’ जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में संख्या का विशेष महत्व होता है। उन्होंने कहा कि देश में वैश्य समाज की जनसंख्या लगभग 25 से 26 करोड़ है और हजारों वैश्य संस्थाएं विभिन्न स्तरों पर कार्य कर रही हैं, लेकिन समाज की वास्तविक संख्या और सामूहिक शक्ति को प्रभावी रूप से सामने लाने के लिए एक संगठित प्रयास की आवश्यकता है।

उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा ‘वैश्य मित्र’ सदस्यता अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के माध्यम से वैश्य समाज की एकजुट शक्ति को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

बैठक के दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार साझा किए तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावशाली बनाने के लिए विभिन्न सुझाव प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री रमेश गोयल, प्रदेश कोषाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन जैन, प्रदेश मीडिया समन्वयक मधु सचिन जैन, महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष नीता गर्ग, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विशाल गुप्ता, युवा अध्यक्ष सचिन गुप्ता, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रितु गोयल, महानगर अध्यक्ष निकुंज गुप्ता, महानगर महामंत्री मनोज सिंघल, प्रिया गुप्ता सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

बेरोजगार लैब तकनीशियन करेंगे मुख्यमंत्री आवास घेराव

Sun Jun 7 , 2026
बेरोजगार लैब तकनीशियनों का आंदोलन तेज, सरकार से चार सूत्रीय मांगें पूरी करने की अपील 20वें दिन भी जारी धरने में प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री से वार्ता की मांग की, मांगें पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। Dehradun, 07 June 2026: मेडिकल लैब टैक्नोलॉजिस्ट संघ के बैनर तले एकता […]
बेरोजगार लैब तकनीशियन करेंगे मुख्यमंत्री आवास घेराव

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share