हरिद्वार को मिली बड़ी सौगात, 6.6 करोड़ की लागत से बना आधुनिक सरकारी स्विमिंग पूल शुरू

हरिद्वार का पहला सरकारी स्विमिंग पूल शुरू, जानिए खासियत

रोशनाबाद योगस्थली खेल परिसर में नेशनल स्टैंडर्ड स्विमिंग पूल का शुभारंभ, खिलाड़ियों को मिल रही अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग

Haridwar | June 19, 2026

खेल विभाग ने हरिद्वार जनपद को एक बड़ी खेल सौगात देते हुए पहली बार आधुनिक सुविधाओं से युक्त सरकारी स्विमिंग पूल की शुरुआत की है। रोशनाबाद स्थित योगस्थली खेल परिसर में लगभग 6.6 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस स्विमिंग पूल में अब खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैराकी प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

यह हरिद्वार जनपद का पहला और फिलहाल एकमात्र सरकारी स्विमिंग पूल है, जिसका लाभ जिले के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों के खिलाड़ी भी उठा रहे हैं। स्विमिंग पूल शुरू होने के मात्र एक महीने के भीतर 40 खिलाड़ियों ने अपना पंजीकरण करा लिया है। सभी खिलाड़ी प्रशिक्षित महिला कोच की देखरेख में तैराकी की तकनीक और प्रतियोगी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

रोशनाबाद स्थित योगस्थली खेल परिसर में अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के निकट बने इस स्विमिंग पूल की लंबाई 25 मीटर है, जो नेशनल स्टैंडर्ड के अनुरूप तैयार किया गया है। पूल में आधुनिक फिल्ट्रेशन सिस्टम, सुरक्षा प्रबंध और प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय अभ्यास का अवसर मिल रहा है।

खेल विभाग का लक्ष्य हरिद्वार से ऐसे प्रतिभाशाली तैराक तैयार करना है, जो भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड और देश का नाम रोशन कर सकें। विभाग का मानना है कि इस सुविधा के शुरू होने से जिले में तैराकी खेल को नई पहचान मिलेगी।

तैराकी का प्रशिक्षण ले रही खिलाड़ी काव्या और विरोनिका ने बताया कि पहले बेहतर सुविधाओं और प्रशिक्षण के लिए उन्हें दूसरे शहरों में जाना पड़ता था। अब हरिद्वार में ही आधुनिक स्विमिंग पूल और अनुभवी कोच की सुविधा मिलने से उनकी तैयारी अधिक प्रभावी हो गई है।

काव्या, जो चार बार राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में भाग ले चुकी हैं, ने कहा कि पहले प्रैक्टिस के लिए बाहर जाना मजबूरी थी, लेकिन अब हरिद्वार में ही राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध होने से खिलाड़ियों को काफी लाभ मिलेगा।

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

युवकों को कार से स्टंट और हुड़दंगबाजी करना पड़ा भारी

शुक्र जून 19 , 2026
ज्वालापुर क्षेत्र में शादी समारोह में जा रहे युवकों ने कारों की खिड़कियों और सनरूफ से बाहर निकलकर किया हुड़दंग, SSP के निर्देश पर पुलिस की कार्रवाई Haridwar | June 19, 2026 सोशल मीडिया पर वायरल हुए स्टंटबाजी और हुड़दंग के एक वीडियो पर हरिद्वार पुलिस ने सख्त कार्रवाई की […]
हरिद्वार में स्टंटबाजी का वीडियो वायरल, पुलिस ने 5 वाहन किए सीज, युवकों ने मांगी माफी

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share