युवकों को कार से स्टंट और हुड़दंगबाजी करना पड़ा भारी

हरिद्वार में स्टंटबाजी का वीडियो वायरल, पुलिस ने 5 वाहन किए सीज, युवकों ने मांगी माफी

ज्वालापुर क्षेत्र में शादी समारोह में जा रहे युवकों ने कारों की खिड़कियों और सनरूफ से बाहर निकलकर किया हुड़दंग, SSP के निर्देश पर पुलिस की कार्रवाई

Haridwar | June 19, 2026

सोशल मीडिया पर वायरल हुए स्टंटबाजी और हुड़दंग के एक वीडियो पर हरिद्वार पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में कारों में सवार होकर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले पांच युवकों के वाहनों को पुलिस ने सीज कर दिया है। कार्रवाई के बाद युवकों ने अपने कृत्य पर माफी भी मांगी।

जानकारी के अनुसार, ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के सराय गांव में कुछ युवक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने कारों की खिड़कियों और सनरूफ से बाहर निकलकर हूटर बजाए तथा सड़क पर खतरनाक स्टंटबाजी की। युवकों की इस हरकत का वीडियो किसी स्थानीय व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

वायरल वीडियो में युवक चलती कारों से बाहर निकलकर शोर-शराबा करते और यातायात नियमों का उल्लंघन करते दिखाई दे रहे हैं। उनकी इस लापरवाही से न केवल उनकी स्वयं की जान खतरे में पड़ सकती थी, बल्कि अन्य राहगीरों की सुरक्षा भी प्रभावित हो रही थी।

वीडियो सामने आने के बाद हरिद्वार पुलिस के मीडिया सेल ने इसकी जांच की। जांच में पता चला कि वीडियो 18 जून का है और ज्वालापुर क्षेत्र के सराय रोड पर बनाया गया था। इसके बाद एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर ज्वालापुर पुलिस ने वीडियो के आधार पर संबंधित वाहनों और युवकों की पहचान की।

पुलिस ने सभी युवकों को उनके वाहनों सहित कोतवाली बुलाया और मोटर वाहन अधिनियम के तहत पांचों वाहनों को सीज कर दिया। साथ ही संबंधित वाहन चालकों एवं अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की गई।

ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की स्टंटबाजी और हुड़दंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने युवकों और उनके अभिभावकों को भविष्य में ऐसी हरकत दोहराने पर और अधिक सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

अकड़ किस बात की? पद केवल ज़िम्मेदारी है, पहचान नहीं

शुक्र जून 19 , 2026
कुर्सी की चमक में खो जाएं तो सेवा का मकसद ही मिट जाता है Opinion | June 19, 2026 Abhishek Gaur | Independent Writer आज के दौर में पद को अक्सर पहचान समझ लिया जाता है। किसी से परिचय पूछिए तो कई लोग अपना नाम बताने से पहले अपना पद […]
पद केवल ज़िम्मेदारी है, पहचान नहीं: एक विचार

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share