देहरादून में ‘President Cup 2026 Season-1’ का भव्य आगाज़

देहरादून में 'President Cup 2026 Season-1' का भव्य आगाज़

President Cup 2026 Season-1 के जरिए युवाओं को मिलेगा बड़ा मंच, खिलाड़ियों में दिखा जबरदस्त उत्साह

Dehradun, 30 May 2026: परेड ग्राउंड, देहरादून में शुक्रवार को President Cup 2026 Season-1 का भव्य शुभारंभ हुआ। 29 मई से 7 जून 2026 तक आयोजित होने वाली इस क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम को ₹1 लाख तथा उपविजेता टीम को ₹50 हजार का नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा सभी खिलाड़ियों को टी-शर्ट भी वितरित की जाएंगी।

Also Read : Uttarakhand-Haryana Dispute: सोशल मीडिया की आग में न झुलसे भाईचारा

आयोजन के उद्घाटन अवसर पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री खजान दास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राज्य मंत्री कुलदीप बुटोला, भाजपा प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, सचिवालय संघ अध्यक्ष दीपक जोशी, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंडोली व भाजपा महानगर उपाध्यक्ष ओम कक्कड़ सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना मकसद

प्रतियोगिता के आयोजक अंशुल चावला ने बताया कि प्रेसिडेंट कप 2026 का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी प्रतिभा को एक बड़ा मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों का उत्साह आयोजन को विशेष बना रहा है तथा भविष्य में प्रतियोगिता को और बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा।

Also Read : जॉलीग्रांट एयरपोर्ट का नाम भुवन चंद्र खंडूड़ी के नाम पर रखने की मांग

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ख़ज़ान दास ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रेसिडेंट कप जैसे आयोजन खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करते हैं और राज्य सरकार खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है।

सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है खेल भावना

राज्य मंत्री कुलदीप बुटोला ने कहा कि उत्तराखंड के युवा खेलों में लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। वहीं आदित्य चौहान ने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने के साथ युवाओं को नशे और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच President Cup 2026 Season-1

नेहा जोशी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास का भी सशक्त साधन हैं। सचिवालय संघ अध्यक्ष दीपक जोशी ने कहा कि President Cup 2026 Season-1 युवाओं के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा अवसर साबित होगा।

Also Read : Uttarakhand Hydrogen Valley: बड़ा कदम

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली ने कहा कि उत्तराखंड के युवा हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहे हैं और खेल प्रतियोगिताएं उन्हें नई दिशा देने का कार्य करती हैं। वहीं ओम कक्कड़ ने कहा कि खेलों से युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ता है तथा समाज में भाईचारे और सौहार्द की भावना मजबूत होती है।

उद्घाटन समारोह के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए प्रतियोगिता के सफल संचालन का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में सोनू बाली, कनु, शंकर रावत, तरुण जैन, राहुल पंवार, गौरव सिंह, आदर्श, मुकेश, मेंबर रावत, हर्ष, संगा, हनी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

#TheIndiaVox

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

Nasha Mukt Vidyalaya Action Plan लॉन्च, स्कूलों से शुरू होगी नशे के खिलाफ राष्ट्रीय जंग

Sat May 30 , 2026
Nasha Mukt Vidyalaya: 2026-29 तक स्कूलों में जागरूकता, शिक्षक प्रशिक्षण और निगरानी के जरिए नशे व तंबाकू के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान New Delhi, 30 May 2026: देश के करोड़ों स्कूली छात्रों को नशे और तंबाकू के बढ़ते खतरे से बचाने के लिए केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर नई […]
Nasha Mukt Vidyalaya Action Plan लॉन्च, स्कूलों से शुरू होगी नशे के खिलाफ राष्ट्रीय जंग

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share