15 अगस्त को शिक्षण संस्थानों में दिलाई जाएगी कन्या भ्रूण संरक्षण प्रतिज्ञा

15 अगस्त को शिक्षण संस्थानों में ‘कन्या भ्रूण संरक्षण प्रतिज्ञा’

बाल लिंगानुपात सुधारने और बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने की पहल, डीएम ने सीईओ शिक्षा को दिए निर्देश

Dehradun | August 13, 2026

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में इस बार बेटियों के संरक्षण और सम्मान का संदेश भी दिया जाएगा। 15 अगस्त को जिले के विद्यालयों, डिग्री कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में ‘कन्या भ्रूण संरक्षण प्रतिज्ञा’ दिलाई जाएगी। इसका उद्देश्य बाल लिंगानुपात में सुधार के साथ समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना है।

15 अगस्त को शिक्षण संस्थानों में दिलाई जाएगी कन्या भ्रूण संरक्षण प्रतिज्ञा
15 अगस्त को शिक्षण संस्थानों में दिलाई जाएगी कन्या भ्रूण संरक्षण प्रतिज्ञा

जिला समुचित प्राधिकारी, पीसीपीएनडीटी एवं जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने इस संबंध में मुख्य शिक्षा अधिकारी को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों के तहत सभी शिक्षण संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों और कार्मिकों को कन्या भ्रूण संरक्षण की प्रतिज्ञा दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

प्रतिज्ञा के माध्यम से विद्यार्थियों और शिक्षकों को लिंग भेद तथा कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही बेटियों को बेटों के समान प्यार, पोषण, सुरक्षा और आगे बढ़ने के अवसर देने का संकल्प लिया जाएगा।

इसके अलावा बेटियों की शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन के लिए प्रयास करने तथा घर और समाज में ऐसा माहौल बनाने पर जोर दिया जाएगा, जहां हर बेटी खुद को सुरक्षित महसूस करे और सम्मान के साथ जीवन जी सके।

जिला प्रशासन का मानना है कि शिक्षण संस्थान सामाजिक जागरूकता का प्रभावी माध्यम हैं। विद्यार्थियों के बीच लैंगिक समानता और बेटियों के अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ाकर इस संदेश को परिवार और समाज तक पहुंचाया जा सकता है।

प्रशासन ने सभी शिक्षण संस्थानों से अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘बेटी बचाओ, बेटी को समान अवसर दो’ का संदेश व्यापक स्तर तक पहुंचाया जा सके।

Also Read: उत्तराखंड मौसम अपडेट पढ़ें

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

न्यू टिहरी में 14 अगस्त से लगेगी ‘हर घर तिरंगा’ पर विशेष चित्र प्रदर्शनी, तिरंगा रैली भी निकलेगी

गुरु अगस्त 13 , 2026
14 अगस्त को तिरंगा रैली, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी करेंगे प्रदर्शनी का उद्घाटन; ‘वंदे मातरम्’ और ‘विभाजन की विभीषिका’ पर भी दिखेगी विशेष प्रदर्शनी New Tehri/ Dehradun | August 13, 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए नई टिहरी में 14 […]
न्यू टिहरी में हर घर तिरंगा अभियान के प्रचार वाहन को रवाना करतीं जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share