Summer Camp: देहरादून फुटबॉल एकेडमी का 15वां समर कैंप 1 जून से

Summer Camp: देहरादून फुटबॉल एकेडमी का 15वां समर कैंप 1 जून से

Summer Camp के तहत देहरादून फुटबॉल एकेडमी में 5 से 17 वर्ष तक के खिलाड़ियों को मिलेगी प्रोफेशनल फुटबॉल ट्रेनिंग, 30 मई तक होंगे रजिस्ट्रेशन

Dehradun, 22 May: Dehradun Football Academy द्वारा 15वां Summer Camp 2026 का आयोजन 1 जून से 25 जून तक किया जाएगा। एकेडमी के हेड कोच Dr. Virendra Singh Rawat ने बताया कि कैंप डीएफए के रायपुर चौक, दो नाली, गूलर घाटी रोड, भागीरथी एन्क्लेव स्थित ग्राउंड में आयोजित होगा।

Summer Camp में 5 से 17 वर्ष तक के खिलाड़ी ले सकेंगे हिस्सा

डॉ. रावत ने बताया कि कैंप में 5 साल से 17 साल तक के गर्ल्स और बॉयज भाग ले सकते हैं। कैंप प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 8 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जहां खिलाड़ियों को फुटबॉल की बारीकियों की ट्रेनिंग दी जाएगी।

Also Read: क्यों थकी हुई दिख रही है आज की Generation?

कैंप के दौरान खिलाड़ियों को स्किल डेवलपमेंट, ड्रिब्लिंग, शूटिंग, हेड वर्क, चेस्ट वर्क, जगलिंग, इनसाइड और आउटसाइड फुटवर्क, गोलकीपिंग, डिफेंडर, मिडफील्डर और फॉरवर्ड पोजिशन की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके साथ ही फीफा लॉ ऑफ द गेम्स और फिटनेस से जुड़ी जानकारी भी दी जाएगी।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें
Summer Camp: देहरादून फुटबॉल एकेडमी का 15वां कैंप 1 जून से शुरू
Summer Camp: देहरादून फुटबॉल एकेडमी का 15वां कैंप 1 जून से शुरू

होनहार खिलाड़ियों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

हेड कोच डॉ. विरेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। उन्होंने कहा कि डीएफए पिछले 15 वर्षों से लगातार खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहा है, जबकि वे स्वयं पिछले 27 वर्षों से गर्ल्स और बॉयज को फुटबॉल कोचिंग प्रदान कर रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि अब तक 27 हजार से अधिक युवाओं को खिलाड़ी, कोच और रेफरी के रूप में तैयार किया जा चुका है।

पूरे साल चलती है ट्रेनिंग और ट्रायल

डॉ. रावत ने बताया कि डीएफए ग्राउंड में खिलाड़ियों को पूरे साल सुबह और शाम नियमित कोचिंग दी जाती है। इसके अलावा समय-समय पर टूर्नामेंट और नेशनल ट्रायल्स का आयोजन भी किया जाता है।

उन्होंने कहा कि फुटबॉल के विकास के लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन समर्पित किया है, जिसके चलते उन्हें देश और विदेश में कई स्टेट, नेशनल और इंटरनेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

Also Read: SSC CGL 2026 Notification जारी

30 मई तक होंगे रजिस्ट्रेशन

कैंप के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 मई निर्धारित की गई है। खिलाड़ियों को आवेदन के समय एक पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड की फोटोकॉपी लाना अनिवार्य होगा।

एकेडमी के एक्सपर्ट कोच खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे। कैंप के अंतिम दिन प्रतिभागियों को मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे, जबकि उत्कृष्ट खिलाड़ियों को प्रोफेशनल क्लबों में भेजने का अवसर भी दिया जाएगा।

#TheIndiaVox

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

PNB Rakshak Plus: असम राइफल्स के साथ पीएनबी का एमओयू, जवानों को मिलेगा 1.5 करोड़ तक बीमा कवर

शुक्र मई 22 , 2026
PNB Rakshak Plus योजना के तहत असम राइफल्स के सेवारत कर्मियों और पेंशनभोगियों को बीमा, हेल्थ कवर और रिटेल लोन में विशेष सुविधाएं मिलेंगी। Dehradun, 22 May: Punjab National Bank ने Assam Rifles के महानिदेशालय, शिलांग के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के […]
PNB Rakshak Plus: असम राइफल्स के साथ पीएनबी का एमओयू, जवानों को मिलेगा 1.5 करोड़ तक बीमा कवर

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share