जसपाल राणा के निधन पर भावुक हुईं खेल मंत्री रेखा आर्या, बोलीं- उत्तराखंड ने अपना अनमोल रत्न खो दिया

जसपाल राणा निधन पर भावुक हुईं खेल मंत्री रेखा आर्या

रेखा आर्या ने जसपाल राणा के आवास पहुँचकर दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

Dehradun | June 14, 2026

अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज, द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता और भारतीय शूटिंग जगत की प्रतिष्ठित हस्ती स्वर्गीय जसपाल राणा के असामयिक निधन पर प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने गहरा शोक व्यक्त किया है। रविवार को खेल मंत्री देहरादून के पौंधा स्थित उनके आवास पहुंचीं, जहां उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

परिजनों से मुलाकात के दौरान भावुक हुईं रेखा आर्या ने जसपाल राणा के माता-पिता और परिवारजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दुखद घड़ी में वह स्वयं और प्रदेश सरकार पूरी मजबूती के साथ परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि जसपाल राणा का निधन केवल खेल जगत के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड और देश के लिए अपूरणीय क्षति है।

खेल मंत्री ने कहा कि जसपाल राणा ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और समर्पण के बल पर भारतीय निशानेबाजी को नई पहचान दिलाई। उन्होंने न केवल देश के लिए अनेक अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियां हासिल कीं, बल्कि युवा खिलाड़ियों को तैयार कर भारत को वैश्विक खेल मंच पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड ने आज अपना एक अनमोल रत्न और युवाओं का प्रेरणास्रोत खो दिया है। खेलों के प्रति उनका समर्पण, खिलाड़ियों के मार्गदर्शन में उनकी भूमिका और देश के लिए उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जसपाल राणा की विरासत आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करती रहेगी।

खेल मंत्री ने भगवान बदरीविशाल और बाबा केदारनाथ से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार, खेल प्रेमियों और उनके असंख्य प्रशंसकों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करें।

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

टपकेश्वर मंदिर किनारे तमसा नदी में चला विशेष स्वच्छता अभियान

Sun Jun 14 , 2026
टपकेश्वर मंदिर किनारे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिया स्वच्छता का संदेश Dehradun | June 14 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में विश्वास, विकास एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के अंतर्गत रविवार सूबह कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने […]
टपकेश्वर मंदिर किनारे तमसा नदी में चला विशेष स्वच्छता अभियान

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share