टपकेश्वर मंदिर किनारे तमसा नदी में चला विशेष स्वच्छता अभियान

टपकेश्वर मंदिर किनारे तमसा नदी में चला विशेष स्वच्छता अभियान

टपकेश्वर मंदिर किनारे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिया स्वच्छता का संदेश

Dehradun | June 14 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में विश्वास, विकास एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के अंतर्गत रविवार सूबह कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने टपकेश्वर मंदिर प्रांगण में विशेष सफाई अभियान में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के शहीद दुर्गामल्ल मंडल के पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मंदिर परिसर एवं तमसा नदी में स्वच्छता कार्य किया और आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन के आहवान पर सभी कार्यकर्ता स्वच्छता अभियान सहित अन्य पार्टी के कार्यक्रमों में बढ-चढ़कर प्रतिभाग कर रहे हैं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि स्वच्छता केवल एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा एक सतत सामाजिक संकल्प है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की आधारशिला है और प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाए।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए स्वच्छता अभियान ने देशभर में जनजागरण का कार्य किया है और आज स्वच्छता जन आंदोलन का रूप ले चुकी है। उन्होंने सभी नागरिकों से स्वच्छता को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा स्वच्छ भारत के संकल्प को साकार करने में योगदान देने का आह्वान किया।

स्वच्छता अभियान के दौरान सरकार में दायित्वधारी ज्योति कोटिया, मण्डल प्रभारी समीर डोभाल, मण्डल महामंत्री मनोज क्षेत्री, अल्का कुल्हान, बूथ अध्यक्ष किशोर कुमार, सारिका खत्री, मण्डल युवा मार्चो अध्यक्ष मोहित खरोला सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

पद्मश्री जसपाल राणा को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताया शोक

रवि जून 14 , 2026
देहरादून स्थित आवास पहुंचकर कैबिनेट मंत्री ने परिजनों को बंधाया ढांढस, कहा- खेल जगत के लिए अपूरणीय क्षति Dehradun | June 14, 2026 कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निशानेबाज एवं पद्मश्री सम्मानित स्वर्गीय जसपाल राणा के देहरादून स्थित आवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की […]
जसपाल राणा निधन पर गणेश जोशी ने परिजनों से की मुलाकात

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share