पद्मश्री जसपाल राणा को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताया शोक

जसपाल राणा निधन पर गणेश जोशी ने परिजनों से की मुलाकात

देहरादून स्थित आवास पहुंचकर कैबिनेट मंत्री ने परिजनों को बंधाया ढांढस, कहा- खेल जगत के लिए अपूरणीय क्षति

Dehradun | June 14, 2026

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निशानेबाज एवं पद्मश्री सम्मानित स्वर्गीय जसपाल राणा के देहरादून स्थित आवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान उन्होंने दिवंगत जसपाल राणा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

कैबिनेट मंत्री ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दुखद घड़ी में पूरा उत्तराखंड परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

गणेश जोशी ने कहा कि पद्मश्री जसपाल राणा केवल एक महान निशानेबाज ही नहीं, बल्कि लाखों युवाओं के प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने अपने अद्वितीय कौशल, अनुशासन और समर्पण से भारतीय निशानेबाजी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई। उनकी उपलब्धियों ने न केवल देश का गौरव बढ़ाया, बल्कि उत्तराखंड का नाम भी विश्व पटल पर स्थापित किया।

उन्होंने कहा कि खेलों के प्रति जसपाल राणा का समर्पण, युवा खिलाड़ियों के मार्गदर्शन में उनकी भूमिका और खेल संस्कृति को मजबूत बनाने में उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आने वाली पीढ़ियां खेलों के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने का प्रयास करेंगी।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जसपाल राणा का निधन भारतीय खेल जगत और उत्तराखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। हालांकि उनकी उपलब्धियां, विचार और खेलों के प्रति उनका समर्पण हमेशा लोगों के बीच जीवित रहेगा। प्रदेशवासियों के दिलों में उनका योगदान सदैव अमिट रहेगा।

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

खटीमा में “जन-जन की सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां

Sun Jun 14 , 2026
खटीमा में मुख्यमंत्री धामी का जनसंवाद, बोले- विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना लक्ष्य Khatima/Dehradun | June 14, 2026 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने तीन दिवसीय खटीमा प्रवास के दौरान रविवार को शहीद हरी किशन शिक्षण संस्थान, बगुलिया में आयोजित ‘जन-जन की सरकार, मुख्य सेवक आपके द्वार’ कार्यक्रम […]
खटीमा में जन-जन की सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share