SAFF U20 2026: चर्चिल राणा बने भारत के एकमात्र रेफरी

SAFF U20 2026 Championship : चर्चिल राणा बने भारत के एकमात्र रेफरी, उत्तराखंड का बढ़ाया मान

SAFF U20 2026 Championship : चर्चिल राणा बने भारत के एकमात्र रेफरी, उत्तराखंड का बढ़ाया मान

Dehradun, 27 March: SAFF U-20 Championship 2026 के लिए भारत से एकमात्र नेशनल रेफरी के रूप में उत्तराखंड के चर्चिल राणा का चयन हुआ है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 23 मार्च से 3 अप्रैल तक Maldives में आयोजित की जा रही है।

चर्चिल राणा
चर्चिल राणा

यह उपलब्धि उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है, जहां से पहली बार किसी रेफरी ने इस स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है। चर्चिल राणा ने फोन पर अपने कोच डॉ. विरेन्द्र सिंह रावत को इस उपलब्धि की जानकारी देते हुए बताया कि यह सफलता उनके मार्गदर्शन, रेफरी कोचिंग और वर्षों की मेहनत का परिणाम है।

कोच डॉ. रावत ने अपने शिष्य को बधाई देते हुए कहा कि वह जल्द ही FIFA रेफरी बनकर देश, राज्य और अपने गुरु का नाम विश्व स्तर पर रोशन करेंगे।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

डॉ. रावत ने बताया कि चर्चिल राणा उत्तराखंड के पहले नेशनल रेफरी हैं और वर्तमान में Indian Super League 2026 में असिस्टेंट रेफरी की भूमिका निभा रहे हैं। वह राज्य के पहले रेफरी हैं जिन्हें इंडियन सुपर लीग के लिए चुना गया है।

चर्चिल राणा ने वर्ष 2011 से 2015 तक डॉ. रावत के मार्गदर्शन में रेफरी कोचिंग प्राप्त की थी और 2019 में आर्मी में रहते हुए नेशनल रेफरी बने। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें उसी वर्ष “उत्तराखंड फुटबॉल रत्न अवार्ड” से सम्मानित किया गया था।

डॉ. रावत ने खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि उनके अन्य शिष्य भास्कर तमंग और राकेश जोशी भी नेशनल रेफरी बन चुके हैं और उन्होंने 38th National Games India में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

गौरतलब है कि चर्चिल राणा ने मालदीव और श्रीलंका के बीच खेले गए उद्घाटन मैच में रेफरी की भूमिका निभाई, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं।

#TheIndiaVox

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

उत्तराखंड में स्कूल बस-वैन किराया तय, अभिभावकों को बड़ी राहत

शुक्र मार्च 27 , 2026
हाईकोर्ट के आदेश के बाद फैसला, अब तय मानक से ही स्कूल बस-वैन का किराया, मनमानी फीस पर लगेगी रोक Dehradun, 27 March: उत्तराखंड में स्कूली बच्चों के अभिभावकों के लिए एक बड़ा और अहम फैसला सामने आया है। राज्य में पहली बार स्कूल बस और स्कूल वैन के किराए को […]
Family celebrates school transport fee relief concept image

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share