DFA की फुटबॉल रेफरी वर्कशॉप 21 जून को, फीफा के नए नियमों और फिटनेस पर मिलेगा प्रशिक्षण

DFA की फुटबॉल रेफरी वर्कशॉप 21 जून को, फीफा के नए नियमों और फिटनेस पर मिलेगा प्रशिक्षण

देहरादून फुटबॉल एकेडमी (DFA)की पहल, फीफा के नए नियमों, रेफरिंग तकनीकों और फिटनेस मानकों पर मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

Dehradun, 12 June 2026: देहरादून फुटबॉल एकेडमी (DFA) उत्तराखंड के नए और कार्यरत फुटबॉल रेफरियों के लिए विशेष फिटनेस एवं अपडेट वर्कशॉप आयोजित करने जा रही है। वर्ष 2019 के बाद पहली बार आयोजित हो रही इस कार्यशाला का उद्देश्य रेफरियों, खिलाड़ियों और कोचों को फुटबॉल के नवीनतम नियमों, रेफरिंग तकनीकों और फिटनेस मानकों से अवगत कराना है।

Also Read : भारतीय निशानेबाजी के स्तंभ जसपाल राणा का निधन

डीएफए के अध्यक्ष, पूर्व राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी, राष्ट्रीय रेफरी और अंतरराष्ट्रीय कोच डॉ. विरेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि कार्यशाला का आयोजन 21 जून को सुबह 7 बजे से 11 बजे तक डीएफए ग्राउंड, भागीरथी एन्क्लेव, गूलर घाटी रोड, रायपुर चौक, देहरादून में किया जाएगा।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें
DFA की ओर से 21 जून को देहरादून में फुटबॉल रेफरियों के लिए फिटनेस और अपडेट वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा।
DFA की ओर से 21 जून को देहरादून में फुटबॉल रेफरियों के लिए फिटनेस और अपडेट वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा।

डॉ. रावत ने कहा कि अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा में आयोजित हो रहे फीफा विश्व कप 2026 के साथ फुटबॉल के नियमों और खेल की गति में कई महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। फीफा द्वारा जारी Laws of the Game 2026 में किए गए संशोधनों और आधुनिक रेफरिंग मानकों की विस्तृत जानकारी प्रतिभागियों को दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि कार्यशाला में शामिल होने वाले खिलाड़ियों, कोचों और रेफरियों को फिटनेस परीक्षण, खेल के नए नियमों की जानकारी और रेफरिंग के व्यावहारिक पहलुओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा करने वाले सभी प्रतिभागियों को डीएफए की ओर से प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।

Also Read : 72 घंटे, 3 जहाज और 3 भारतीयों की मौत… समुद्र में बढ़ा तनाव

डॉ. रावत ने कहा कि प्रशिक्षित रेफरियों की संख्या बढ़ने से उत्तराखंड में फुटबॉल प्रतियोगिताओं के संचालन की गुणवत्ता बेहतर होगी। साथ ही यह प्रशिक्षण उत्तराखंड फुटबॉल एसोसिएशन और अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) की रेफरी परीक्षाओं की तैयारी में भी सहायक सिद्ध होगा।

करीब 27 वर्षों से फुटबॉल क्षेत्र में सक्रिय डॉ. रावत ने बताया कि उन्होंने स्कूल स्तर से लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक हजारों मैचों में रेफरी की भूमिका निभाई है। उनके मार्गदर्शन में तैयार हुए कई रेफरी आज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इनमें चर्चिल राणा, भास्कर तमांग, राकेश जोशी और मनोज कार्की जैसे नाम शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि कार्यशाला के लिए 1000 रुपये का पंजीकरण शुल्क निर्धारित किया गया है। प्रतिभागियों को टी-शर्ट और प्रमाणपत्र भी प्रदान किए जाएंगे। डॉ. रावत ने खिलाड़ियों, कोचों और रेफरियों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

मनु भाकर के पीछे खड़ा वह कोच, जिसने ओलंपिक पदक का सपना सच कराया

Fri Jun 12 , 2026
मनु भाकर के मेडल के पीछे था जसपाल राणा का मार्गदर्शन, उतार-चढ़ाव के बाद बनाई विजेता जोड़ी Dehradun, 12 June 2026: जब पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर ने भारत के लिए दो कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा, तब सुर्खियों में सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं थी। उस सफलता के पीछे एक ऐसे […]
पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर की ऐतिहासिक सफलता के पीछे कोच जसपाल राणा का मार्गदर्शन और वर्षों की मेहनत रही।

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share