Dehradun Football Academy के 11 खिलाड़ी रिलायंस यंग चैंप्स नेशनल फाइनल में चयनित

Dehradun Football Academy players selected for Reliance Young Champs National Final

Dehradun Football Academy के 11 खिलाड़ी नेशनल फाइनल में चयनित

रिलायंस यंग चैंप्स स्पोर्ट्स फाउंडेशन के नेशनल फाइनल में डीएफए के अंडर-13 व अंडर-14 खिलाड़ियों ने बनाई जगह

Dehradun, 05 February: देहरादून फुटबॉल एकेडमी (डीएफए) के 11 खिलाड़ियों का चयन रिलायंस यंग चैंप्स स्पोर्ट्स फाउंडेशन के नेशनल फाइनल के लिए हुआ है। यह जानकारी डीएफए के हेड कोच डॉ. विरेंद्र सिंह रावत ने दी।

डॉ. रावत ने बताया कि Dehradun Football Academy पिछले 15 वर्षों से ग्रासरूट स्तर पर फुटबॉल खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रही है, जबकि वे स्वयं पिछले 27 वर्षों से उत्तराखंड में खिलाड़ी, कोच और रेफरी के रूप में कार्य करते हुए प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

Dehradun Football Academy के युवा खिलाड़ी अभ्यास करते हुए
Dehradun Football Academy के युवा खिलाड़ी अभ्यास करते हुए

रिलायंस यंग चैंप्स स्पोर्ट्स फाउंडेशन का स्टेट ट्रायल उत्तराखंड में देहरादून में आयोजित किया गया था। ट्रायल के बाद Dehradun Football Academy (डीएफए) के अंडर-13 और अंडर-14 वर्ग के 11 खिलाड़ियों का चयन नेशनल फाइनल के लिए हुआ। नेशनल फाइनल का आयोजन उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में स्थित एसआरएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज कैंपस के फुटबॉल ग्राउंड में किया गया।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

नेशनल फाइनल में देहरादून फुटबॉल एकेडमी (Dehradun Football Academy) की ओर से दिव्यांश राणा, वंश थापा, ऋषभ राणा, जोएल, आरव सैनी, आकिफ, देवरत, अर्शलान, अयान खान, वेदांश कंबोज और ओजस्वी ने शानदार प्रदर्शन किया।

खिलाड़ियों को यह सफलता डीएफए के असिस्टेंट कोच आशीष नेगी, हरेंद्र खत्री, अभिषेक मिश्रा तथा हेड कोच डॉ. विरेंद्र सिंह रावत के मार्गदर्शन और प्रशिक्षण के कारण मिली।

डॉ. रावत ने यह भी जानकारी दी कि डीएफए की सहारनपुर और छुटमलपुर स्थित सेंट जोसेफ स्कूल शाखा के 8 खिलाड़ियों का भी चयन हुआ है। उन्होंने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि ये सभी खिलाड़ी भविष्य में फुटबॉल के क्षेत्र में उत्तराखंड और देश का नाम रोशन करेंगे।

#TheIndiaVox

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

देवभूमि को नफरत की प्रयोगशाला बना रही सरकार: CPI(M)

गुरु फरवरी 5 , 2026
CPI(M) ने उठाए महिलाओं की हत्या और अल्पसंख्यकों पर हमलों पर सरकार की चुप्पी पर सवाल Dehradun, 05 February: भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने उत्तराखंड में कानून-व्यवस्था को लेकर पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी का कहना है कि राज्य सरकार […]
Media se baat karte CPI(M) ke padadhikari aur karyakarta, Uttarakhand ki law and order sthiti par apna paksh rakhte hue

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share