दलाई लामा के 91वें जन्मदिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट में एन्जॉय एफसी देहरादून ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की, सौरभ नेगी बने ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’
Dehradun | July 07, 2026
तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा के 91वें जन्मोत्सव के अवसर पर ढोंडूपलिंग फुटबॉल क्लब, क्लेमनटाउन की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय ओपन एज फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब एन्जॉय एफसी देहरादून ने अपने नाम कर लिया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में एन्जॉय एफसी ने मुंडा ब्रदर्स (आर्मी टीम) को 3-1 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
Also Read : PM Modi Indonesia Visit: UPI, BrahMos और व्यापार पर क्या होंगे बड़े फैसले?
तिब्बत स्कूल फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित इस प्रतियोगिता में राज्यभर की 12 टीमों ने हिस्सा लिया। पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना और प्रतिस्पर्धात्मक प्रदर्शन का परिचय दिया।
शुरुआत से ही एन्जॉय एफसी का दबदबा
फाइनल मुकाबले में एन्जॉय एफसी ने आक्रामक शुरुआत की। मैच के तीसरे मिनट में रोहित गुसाईं ने पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। पहले हाफ में मिले पेनल्टी कॉर्नर को शिवम ने गोल में बदलते हुए स्कोर 2-0 कर दिया।
दूसरे हाफ के 47वें मिनट में मुंडा ब्रदर्स के बिट्टू ने फ्री-किक पर शानदार गोल कर मुकाबले को रोचक बनाया। इसके बाद आर्मी टीम ने लगातार हमले किए, लेकिन एन्जॉय एफसी के गोलकीपर ने बेहतरीन बचाव करते हुए बढ़त बरकरार रखी। इंजरी टाइम (90+2 मिनट) में सौरभ नेगी ने तीसरा गोल दागकर एन्जॉय एफसी की 3-1 से जीत पक्की कर दी।
Also Read : टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस की सौगात, अब उत्तराखंड से महाराष्ट्र का सफर होगा आसान
विजेता और उपविजेता टीम को मिला सम्मान
मुख्य अतिथि डूंगसे ज्ञाना ता रिंपोचे ने विजेता एन्जॉय एफसी को ₹12 हजार की नकद पुरस्कार राशि और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता मुंडा ब्रदर्स को ₹7 हजार की नकद राशि एवं ट्रॉफी प्रदान की। शानदार प्रदर्शन के लिए सौरभ नेगी को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया।
फीफा के नए नियमों के तहत हुआ आयोजन
टूर्नामेंट के चीफ रेफरी एवं मैच कमिश्नर डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि प्रतियोगिता का संचालन फीफा के नए नियमों के अनुसार किया गया। इसके लिए पहले एक सप्ताह का रेफरी प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर 35 नए रेफरियों को प्रशिक्षित किया गया।
उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों की सुरक्षा और खेल को तेज बनाने के उद्देश्य से पूरे टूर्नामेंट में नए नियमों का सख्ती से पालन कराया गया। अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रतियोगिता के दौरान 10 रेड कार्ड और लगभग 20 येलो कार्ड दिखाए गए।
टूर्नामेंट के सफल आयोजन में तामदिन, याशी, ताशी, गोम्पो सहित कई स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

