दलाई लामा फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज, पहले दिन एन्जॉय FC और रोंग FC की शानदार जीत

देहरादून में दलाई लामा फुटबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले का दृश्य

दलाई लामा फुटबॉल टूर्नामेंट में उत्तराखंड की 12 टीमें ले रही हैं हिस्सा, सप्ताहभर चलेंगे मुकाबले; नए फीफा नियमों के अनुसार हो रहा आयोजन।

Dehradun | July 02, 2026

तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में क्लेमेंटटाउन स्थित तिब्बत स्कूल फुटबॉल ग्राउंड में राज्य स्तरीय दलाई लामा फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हो गया। ढोंडुपलिंग फुटबॉल क्लब की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड की 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट सप्ताहभर चलेगा, जिसमें विजेता और उपविजेता टीम को नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

टूर्नामेंट में ढोंडुपलिंग एफसी, मुंडा ब्रदर्स एफसी, गुरुंग एफसी, मसूरी यूनाइटेड एफसी, एन्जॉय एफसी, प्रेरणा एफसी, दून चैलेंजर्स एफसी, कोको देकलिंग एफसी, पांवटा चेस्लुम एफसी, रोंग एफसी, गोरखा इलेवन एफसी और नई बस्ती एफसी सहित कुल 12 टीमें भाग ले रही हैं।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

पहले दिन खेले गए दो मुकाबले

प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में एन्जॉय एफसी ने मसूरी यूनाइटेड एफसी को 2-0 से हराया। एन्जॉय एफसी की ओर से रोहित गुसाईं ने 25वें मिनट और सिद्धांत ने 60वें मिनट में गोल कर टीम को जीत दिलाई।

दिन के दूसरे मुकाबले में रोंग एफसी ने गोरखा इलेवन एफसी पर 7-0 की एकतरफा जीत दर्ज की। रोंग एफसी के खिलाड़ी के.सी. ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच गोल दागे, जबकि दिव्यांश और सूरज ने एक-एक गोल कर टीम की बड़ी जीत सुनिश्चित की।

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत हैं मैच कमिश्नर

टूर्नामेंट के मुख्य रेफरी एवं मैच कमिश्नर डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लागू नवीनतम फीफा नियमों का पालन कराया जा रहा है। इसके लिए प्रतियोगिता से पहले रेफरियों का एक सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया, ताकि रेफरी, खिलाड़ी और कोच नए नियमों से पूरी तरह अपडेट रह सकें।

टूर्नामेंट के सफल संचालन में रेफरी दोर्जी, हर्षित चौहान, उत्कर्ष, रोशन चंद, अमन जखमोला, चर्चिल राणा और विमल सिंह रावत अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वहीं आयोजन को सफल बनाने में तामदिन, याशी, ताशी और गोम्पो सहित कई स्वयंसेवकों का सहयोग मिल रहा है।

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

देहरादून में 7 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ मॉकड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारियां परखी गईं

Thu Jul 2 , 2026
Dehradun Mock Drill: मानसून से पहले 7 संवेदनशील स्थानों पर आपदा राहत एवं बचाव तैयारियों की हुई व्यापक जांच Dehradun | July 02, 2026 देहरादून, 2 जुलाई। मानसून के दौरान संभावित बाढ़, जलभराव और भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए गुरुवार को देहरादून जिले के […]
Dehradun Mock Drill के दौरान एसडीआरएफ, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने बाढ़, भूस्खलन और जलभराव जैसी आपदा स्थितियों में राहत एवं बचाव अभियान का सफल पूर्वाभ्यास किया।

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share