अनमोल और अनुभव ने कब्जाया दोहरा खिताब

अनमोल और अनुभव ने कब्जाया दोहरा खिताब

द्वितीय उत्तराखंड पिकलबॉल चैंपियनशिप का समापन

Dehradun | June 29, 2026

उत्तराखंड पिकलबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित द्वितीय उत्तराखंड पिकलबॉल चैंपियनशिप में अनमोल मलिक और अनुभव ने दोहरा खिताब जीता।

दूनस्टर्स एरीना, मोथोरोवाला रोड में खेली गई प्रतियोगिता में रविवार देरशाम फाइनल खेले गए। ब्वॉयज अंडर-14 सिंगल्स में लक्ष्य ने वेदांत चुघ को 11-3 व 11-6 से हराकर खिताब जीता। ब्वॉयज अंडर-19 सिंगल्स में पर्व ने मानविक को 15-10 व 15-13 से हराकर खिताब अपने नाम किया। विमेंस सिंगल्स में सृष्टि ने अमोघनी को 15-13 व 15-6 से शिकस्त देकर खिताब कब्जाया। विमेंस डबल्स में अनन्या व खुशप्रीत ने सृष्टि रावत व रश्मि की जोड़ी को 15-13 व 15-13 से हराकर खिताब जीता।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

मेंस सिंगल्स में अनमोल मलिक ने प्रदीप पंत को 15-6 व 15-13 से पराजित कर खिताब हासिल किया। मेंस डबल्स में अनमोल मलिक व अनुभव ने प्रदीप व वरुण की जोड़ी को 15-10 व 15-8 से हराकर खिताब कब्जाया। मेंस 40 प्लस सिंगल्स के फाइनल में प्रदीप पंत ने अभिनव थापर को 15-7 व 15-12 से शिकस्त दी। मेंस 40 प्लस डबल्स में लोकेश व अभिनव थापर ने रोमी सिंह व साहिब सिंह की जोड़ी को 15-12 व 15-8 से हराकर खिताब अपने नाम किया। मिक्सड डबल्स में अनुभव व बिंदु ने अनिकेत व सिमरन कपूर की जोड़ी को 15-13 व 15-8 से हराकर खिताब कब्जाया।

पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि दून डिफेंस एकेडमी के निदेशक संदीप गुप्ता, विशिष्ट अतिथि भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवीर गायत्री, परिवहन मंत्री के निजी सचिव सौरव कुमार, अनिल डोभाल, एसोसिएशन के सचिव विक्रम सिंधवाल, सदस्य सुमित डोभाल, गौरव गुलेरी, मनोज, अंकित सिंह, मयंक पैन्यूली, अलंकार गौतम आदि मौजूद रहे।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

स्वस्थ उत्तराखंड से ही बनेगा समर्थ और विकसित उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी

सोम जून 29 , 2026
सीमांत क्षेत्र के लिए करीब ₹40 करोड़ से अधिक की स्वास्थ्य योजनाओं की दी सौगात मुख्यमंत्री धामी ने किया चंपावत में अत्याधुनिक एमआरआई मशीन का लोकार्पण Champawat | June 29, 2026 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को चंपावत में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र […]
स्वस्थ उत्तराखंड से ही बनेगा समर्थ और विकसित उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share