देहरादून फुटबॉल एकेडमी के 17 खिलाड़ी नेशनल ट्रायल में चयनित

देहरादून फुटबॉल एकेडमी के 17 खिलाड़ी नेशनल ट्रायल में चयनित

इंडिया खेलो फुटबॉल नेशनल ट्रायल में देहरादून के 17 खिलाड़ी चुने गए

Dehradun,29 October: देहरादून फुटबॉल एकेडमी (DFA) द्वारा आयोजित ‘इंडिया खेलो फुटबॉल’ ट्रायल में शानदार प्रदर्शन करते हुए 17 खिलाड़ियों का चयन नॉर्थ ज़ोन नेशनल ट्रायल के लिए किया गया है। ट्रायल का आयोजन 5 अक्टूबर को गुलरघाटी रोड, भागीरथी एन्क्लेव ग्राउंड में किया गया था, जिसमें 285 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

ट्रायल के दौरान चीफ सेलेक्टर व हेड कोच डॉ. विरेंद्र सिंह रावत, इंडिया खेलो फुटबॉल के सेलेक्टर शिखर, तथा डीएफए के कोचिंग पैनल — मनोज नेगी, विमल सिंह रावत, वीर सिंह, खड़क बहादुर, मनीष शर्मा, हर्षित, हिमांशु और आशीष नेगी — की उपस्थिति रही।

चयनित खिलाड़ी

अंडर–13 कैटेगरी:
फैज़, आशिफ, अक्स नेगी

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

अंडर–15 कैटेगरी:
मानवेन्द्र बिष्ट, आकशांस सिंह, तनिष्क रमोला, अंकुर शाह, तरुण सिंह

अंडर–17 कैटेगरी:
कपिल, विद्याशू, देवांश कुमार, प्रियांशु रावत, मोहम्मद आयन, प्रियांशु जोशी, अमन फर्शवान, अभिषेक सिंह, इलेश धनाई

नॉर्थ ज़ोन नेशनल ट्रायल 7 दिसंबर को दिल्ली में

डॉ. विरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि इंडिया खेलो फुटबॉल (IKF)’ का यह पाँचवां सत्र है। इससे पूर्व भी एकेडमी के कई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हो चुके हैं। नॉर्थ ज़ोन नेशनल ट्रायल आगामी 7 दिसंबर को फ्रंटियर एफसी, चावला (दिल्ली) में सुबह 8 बजे से आयोजित होगा। डॉ. रावत ने उम्मीद जताई कि इस बार भी देहरादून के खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और आगे चलकर प्रोफेशनल क्लब, विदेशी क्लब, आई-लीग और इंडियन सुपर लीग (ISL) टीमों में जगह बना पाएंगे।

देहरादून फुटबॉल एकेडमी की उपलब्धियाँ

देहरादून फुटबॉल एकेडमी पिछले 15 वर्षों से निरंतर फुटबॉल प्रशिक्षण देकर हजारों खिलाड़ियों को स्टेट, नेशनल और इंटरनेशनल स्तर तक पहुँचा चुकी है।
एकेडमी के हेड कोच डॉ. विरेंद्र सिंह रावत पिछले 27 वर्षों से खिलाड़ियों, कोचों और रेफरीज़ को प्रशिक्षण देकर फुटबॉल प्रतिभाओं को निखार रहे हैं।

डॉ. रावत ने चयनित सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं तथा कहा कि:

“देहरादून के युवाओं में फुटबॉल के प्रति जो समर्पण और जुनून है, वही उन्हें आगे देश का नाम रोशन करने तक ले जाएगा।”

 

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Next Post

गोरखा दशै-दीपावली में रहेगी पारंपरिक संस्कृति और संगीत की धूम

बुध अक्टूबर 29 , 2025
सीएम धामी होंगे गोरखा दशै-दीपावली महोत्सव के मुख्य अतिथि, 31 अक्टूबर से होगा शुरू Dehradun, 29 October: देहरादून में गढ़ी कैंट स्थित महिंद्रा ग्राउंड पर इस बार फिर से गूंजेगा परंपरा, संस्कृति और संगीत का संगम। वीर गोरखा कल्याण समिति की ओर से आयोजित तीन दिवसीय गोरखा दशै-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय […]
गोरखा दशै–दीपावली में रहेगी पारंपरिक संस्कृति और संगीत की धूम

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share