देहरादून पहुंचीं Mary Kom, युवाओं के खेल विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

Mary Kom ने उत्तराखंड में खेल विकास पर की चर्चा

Mary Kom Dehradun Visit के दौरान उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने और बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने पर हुई चर्चा

Dehradun, 11 June 2026: ओलंपिक पदक विजेता एवं विश्व प्रसिद्ध मुक्केबाज Mary Kom ने गुरुवार को प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री आर.के. सुधांशु से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्य में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और युवाओं के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में कॉर्पोरेट एवं गैर-सरकारी संगठनों के सहयोग से खेल क्षेत्र के विकास की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप युवाओं को आधुनिक खेल सुविधाएं, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के अवसर उपलब्ध कराने पर भी चर्चा हुई।

इस अवसर पर राज्य में खेल संस्कृति को और अधिक मजबूत बनाने तथा उभरते खिलाड़ियों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न प्रस्तावों पर भी मंथन किया गया।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

बैठक में सचिव रणवीर सिंह, खेल निदेशक दीप्ति सिंह तथा अपर सचिव मुख्यमंत्री मनमोहन मैनाली भी उपस्थित रहे।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

UP-Uttarakhand Joint Mock Drill: रामगंगा में बाढ़ आपदा से निपटने का संयुक्त अभ्यास

गुरु जून 11 , 2026
UP-Uttarakhand Joint Mock Drill में SDRF उत्तराखंड, बरेली प्रशासन, पुलिस और फायर सर्विस ने दिखाया तालमेल Bareilly/Dehradun, 11 June 2026: गुरुवार को आगामी मानसून सत्र एवं संभावित बाढ़ आपदाओं के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशन में जिला प्रशासन बरेली द्वारा रामगंगा नदी में एक व्यापक फ्लड रेस्क्यू मॉक ड्रिल […]
UP-Uttarakhand Joint Mock Drill: रामगंगा में बाढ़ आपदा से निपटने का संयुक्त अभ्यास

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share