PNB Rakshak Plus: असम राइफल्स के साथ पीएनबी का एमओयू, जवानों को मिलेगा 1.5 करोड़ तक बीमा कवर

PNB Rakshak Plus: असम राइफल्स के साथ पीएनबी का एमओयू, जवानों को मिलेगा 1.5 करोड़ तक बीमा कवर

PNB Rakshak Plus योजना के तहत असम राइफल्स के सेवारत कर्मियों और पेंशनभोगियों को बीमा, हेल्थ कवर और रिटेल लोन में विशेष सुविधाएं मिलेंगी।

Dehradun, 22 May: Punjab National Bank ने Assam Rifles के महानिदेशालय, शिलांग के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत पीएनबी अपनी प्रमुख योजना PNB Rakshak Plus के माध्यम से असम राइफल्स के सेवारत जवानों और पेंशनभोगियों को विशेष बैंकिंग और बीमा सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।

एमओयू का आदान-प्रदान असम राइफल्स के महानिदेशक Lieutenant General Vikas Lakhera, बैंक के मुख्य रक्षा बैंकिंग सलाहकार Major General D. S. Bisht और महाप्रबंधक Sanjeev Bhardwaj की उपस्थिति में हुआ।

Also Read: SSC CGL 2026 Notification जारी, 12 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती; आवेदन प्रक्रिया शुरू

इस समझौते पर असम राइफल्स की ओर से ब्रिगेडियर Sandeep Chatterjee और पीएनबी की ओर से अंचल प्रबंधक (गुवाहाटी) Bijendra Singh ने हस्ताक्षर किए।

PNB Rakshak Plus: असम राइफल्स के साथ पीएनबी का एमओयू
PNB Rakshak Plus: असम राइफल्स के साथ पीएनबी का एमओयू

PNB Rakshak Plus के तहत मिलेंगी ये सुविधाएं

समझौते के तहत असम राइफल्स कर्मियों और पेंशनभोगियों को कई विशेष लाभ दिए जाएंगे। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

  • व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा — 100 लाख रुपये
  • हवाई दुर्घटना बीमा — 150 लाख रुपये
  • पूर्ण/आंशिक दिव्यांगता कवरेज — 100 लाख रुपये
  • सैन्य अभियानों के दौरान मृत्यु पर अतिरिक्त कवरेज — 10 लाख रुपये

Also Read: क्यों थकी हुई दिख रही है आज की Generation?

इसके अलावा स्वास्थ्य बीमा कवरेज, रिटेल लोन में विशेष रियायतें और रक्षक खाताधारकों के आश्रितों एवं परिवारों के लिए विशेष योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा।

पीएनबी ने कहा कि बैंक सशस्त्र बलों के समुदाय के सम्मान और सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इसी तरह की योजनाओं के माध्यम से सैनिकों और उनके परिवारों को सुविधाएं प्रदान करता रहेगा।

#TheIndiaVox

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share