पौड़ी में 123 करोड़ की स्यूंसी झील परियोजना को मिली रफ्तार, ई-टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू

पौड़ी गढ़वाल के बीरोंखाल में 123.41 करोड़ रुपये की स्यूंसी झील परियोजना की ई-टेंडरिंग शुरू। 56 गांवों को पेयजल और 44 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई का लाभ मिलेगा।

पूर्वी नयार नदी पर बनेगा बहुउद्देशीय बैराज, 56 गांवों को पेयजल और 44 हेक्टेयर कृषि भूमि को मिलेगा सिंचाई लाभ

Pauri Garhwal | June 19, 2026

जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड बीरोंखाल में प्रस्तावित बहुउद्देशीय स्यूंसी झील एवं बैराज परियोजना को लेकर महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज के विशेष प्रयासों से करीब 123.41 करोड़ रुपये की लागत वाली इस महत्वाकांक्षी योजना की ई-टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत प्रस्तावित यह परियोजना क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति की प्रक्रिया शासन स्तर पर गतिमान है, जबकि परियोजना को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारने के लिए ई-टेंडरिंग की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, स्यूंसी बाजार के समीप बंगार झूला पुल के डाउनस्ट्रीम में पूर्वी नयार नदी पर 6 मीटर ऊंचा और 60 मीटर चौड़ा स्यूंसी बैराज बनाया जाएगा। बैराज में 10×6.5 मीटर आकार के छह गेट प्रस्तावित हैं। परियोजना के तहत लगभग 700 मीटर लंबी झील का निर्माण होगा, जिससे क्षेत्र में जल संरक्षण और जल संवर्धन को भी बढ़ावा मिलेगा।

सतपाल महाराज ने बताया कि स्यूंसी बैराज परियोजना को सिंचाई, पेयजल, मत्स्य पालन, नौकायन और पर्यटन विकास को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसके निर्माण के बाद 44 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी, जबकि 56 गांवों में नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।

उन्होंने कहा कि परियोजना की हाइड्रोलिक एवं स्ट्रक्चरल डिजाइन को आईआईटी रुड़की द्वारा तैयार किया गया है। योजना में प्रस्तावित टू-लेन पुल और एप्रोच रोड के माध्यम से बंगार गांव को राष्ट्रीय राजमार्ग-309 से जोड़ा जाएगा। इससे बंगार, मंगरौ और आसपास के क्षेत्रों के ग्रामीणों को स्वास्थ्य, शिक्षा तथा आपातकालीन सेवाओं तक बेहतर पहुंच मिल सकेगी।

महाराज ने इस परियोजना को क्षेत्र के समग्र विकास से जोड़ते हुए कहा कि झील निर्माण से जहां पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, वहीं स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने योजना को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार पर्वतीय क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है।

स्यूंसी झील परियोजना को चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र की महत्वपूर्ण विकास योजनाओं में शामिल माना जा रहा है। इसके पूरा होने के बाद क्षेत्र में पर्यटन, जल प्रबंधन और ग्रामीण कनेक्टिविटी को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

डॉ. लाल पैथोलॉजी लैब फ्लेबोटोमिस्ट ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षुओं को प्रमाण-पत्र, प्लेसमेंट पत्र एवं छात्रवृत्ति प्रदान

Fri Jun 19 , 2026
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण बोलीं- कौशल विकास से ही युवा बनेंगे आत्मनिर्भर, रोजगार के नए अवसर होंगे सृजित Kotdwar | June 19, 2026 उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने शुक्रवार को कोटद्वार स्थित देवी रोड पर संचालित डॉ. लाल पैथोलॉजी लैब फ्लेबोटोमिस्ट ट्रेनिंग सेंटर में […]
कोटद्वार में फ्लेबोटोमिस्ट ट्रेनिंग सेंटर के प्रशिक्षुओं को मिले प्रमाण-पत्र और प्लेसमेंट लेटर

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share