देहरादून: गुरुवार को सभी स्कूल रहेंगे बंद, भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट पर डीएम का आदेश

देहरादून में गुरुवार को सभी स्कूल बंद, डीएम का आदेश

IMD की चेतावनी के बाद प्रशासन का बड़ा फैसला, 9 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक सभी सरकारी-निजी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

Dehradun | July 08, 2026

देहरादून में लगातार बिगड़ते मौसम और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने गुरुवार, 9 जुलाई को जिले के सभी स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया है। मौसम विभाग की ओर से जारी ऑरेंज अलर्ट के मद्देनज़र यह निर्णय छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है।

देहरादून में गुरुवार को सभी स्कूल बंद, डीएम का आदेश
देहरादून में गुरुवार को सभी स्कूल बंद, डीएम का आदेश

जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. आशीष चौहान द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले में संचालित कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्र गुरुवार, 9 जुलाई 2026 को बंद रहेंगे।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

दरअसल, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल ने देहरादून में 9 जुलाई को कहीं-कहीं भारी से अत्यधिक भारी बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और तेज बारिश की संभावना जताई है। खराब मौसम के कारण किसी भी संभावित दुर्घटना से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने यह एहतियाती कदम उठाया है।

जिला प्रशासन ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि आदेश का सभी शिक्षण संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही लोगों से भी अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

द किंग्स स्कूल कैंटरबरी, बैंगलुरु ने ली होम्स-हिल को फाउंडिंग हेड ऑफ़ प्रेप नियुक्त किया

बुध जुलाई 8 , 2026
शिक्षा के क्षेत्र में 25 सालों से अधिक अनुभव के साथ ब्रिटिश शिक्षिका, किंग्स कैंटरबरी, बैंगलुरु का नेतृत्व करेंगी बेंगलुरु । द किंग्स स्कूल कैंटरबरी, बैंगलुरु ने ली होम्स-हिल को अपना फाउंडिंग हेड ऑफ़ प्रेप नियुक्त किया है। मिस होम्स-हिल अगस्त 2026 के दूसरे सप्ताह से स्कूल जॉइन करेंगी। वे […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share