प्राथमिकता से करें नदियों का चैनेलाइजेशन: महाराज

कुंभ कार्यों हेतु 98 करोड रुपए के बजट की मांग
समीक्षा बैठक में किसानों को पर्याप्त सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश
देहरादून। सिंचाई विभाग के अंतर्गत लंबित परियोजनाओं के अलावा जिन योजनाओं के निर्माण में विलंब हो रहा उनके कारणों की समीक्षा करते हुए सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने सिंचाई विभाग के अधीन पुलों के नीचे ठीक से चैनेलाइजेशन करने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। प्रदेश के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को यमुना कालोनी स्थित लोनिवि सभागार में सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान उन्हें हिदायत देते हुए कहा कि वर्तमान में सिंचाई क्षमता के सापेक्ष किसानों को पर्याप्त सिंचाई सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है इसलिए जो भी जरूरी उपाय हैं उनको तुरंत किए जाने की आवश्यकता है। बैठक के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए कहा कि 5 करोड़ से अधिक की योजनाओं के लिए थर्ड पार्टी परीक्षण की व्यवस्था की जाए।
महाराज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी नहरों की टेल फिडिंग की जाये और बजट को मानकों के अनुसार व्यय किया जाये। जलाशय एवं बैराजों की स्थिति एवं जल प्रबंधन की समीक्षा करने के साथ-साथ मुख्य संस्थाओं की निरंतर निगरानी के भी निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा आपदा से क्षतिग्रस्त चमोली तथा थराली के 24 कार्यों के लिए 1076 करोड़ की धनराशि, 774.33 करोड़ की 07 योजनाओं और कुंभ कार्यों हेतु 98 करोड़ रुपए के बजट की मांग की गई है जबकि गढ़वाल एवं कुमायूँ की नदियों को चैनलाइज़ेशन कराने हेतु मोर्फोलॉजिकल / साइंटिफिक स्टडी कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष जमरानी बांध हेतु 337 करोड़ का बजट है जिसमें है अभी तक 166 करोड़ की स्वीकृति जारी की गयी है।
बैठक में अपर सचिव सिंचाई गरिमा रौंकली, प्रमुख अभियंता सुभाष चंद्र पांडे, मुख्य अभियंता शंकर कुमार शाह और मुख्य अभियंता चंद्रशेखर सहित सिंचाई विभाग के अनेक अधिकारी मौजूद रहे।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

क्षतिग्रस्त मार्गो को ठीक करने के लिए 461.87 करोड़ के बजट की आवश्यकता: महाराज

शुक्र अक्टूबर 9 , 2026
लोकनिर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री ने दिये गुणवत्ता युक्त कार्य के निर्देश देहरादून। लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत जितने भी पुल बनाए गए हैं उनका समय-समय पर निरीक्षण हो, लंबित एवं निर्माणाधीन सड़कों की जनपद वार समीक्षा होनी चाहिए। सड़क एवं पुलों की गुणवत्ता, निर्माण सामग्री, डामरीकरण, सड़क […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share