सेवा पखवाड़े के तहत महाराज का विधानसभा क्षेत्र में तुफानी दौरा

एकेश्वर विकासखण्ड को मिली लाखों की सौगात

एकेश्वर (पौड़ी)। प्रदेश सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे के उद्देश्य से प्रदेश भर में 15 दिनों तक “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” (सेवा पखवाड़ा) के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया है।

उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने विकासखण्ड एकेश्वर के मज्याडी, अमुली ग्वाडमल्ला, पणखेत आदि स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन, सशक्त मंडल, सशक्त संगठन के अंतर्गत कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रतिभा करते हुए कही। अपने विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के दूसरे दिन रविवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक और जनसंपर्क कर जनता की समस्याएं सुनने के साथ-साथ विकासखंड एकेश्वर में 55 लाख की धनराशि से बने 1.8 किमी (द्वितीय चरण स्टेज-l) मज्याडी से गोची गांव-पिलखेत तक मोटर मार्ग का और 20 लाख की धनराशि से विकासखण्ड मुख्यालय में टाइप-2 भवन के नव निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया। इस मौके पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लगातार क्षेत्र का विकास हो रहा है। सतपुली एवं स्यूंसी झील जैसी परियोजनाएं पूरे चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के लिए एक वरदान साबित होगी। सड़कों के निर्माण का क्रम लगातार जारी है। बड़ी संख्या में पंचायत भवनों के निर्माण से पंचायत में सशक्त हो रही हैं।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

इस अवसर पर भाजपा युवा नेता सुयश रावत, जिलाध्यक्ष कमल किशोर, जिला मंत्री बृजमोहन, मण्डल अध्यक्ष राकेश, नैथानी, महामंत्री सुनील, वेद प्रकाश वर्मा, पूर्व प्रमुख नरेन्द्र डंडरियाल, विधायक प्रतिनिधि देवेन्द्र भट्ट, युवा मोर्चा महामंत्री पंकज, पूर्व प्रधान जगदम्बा , रमेश डंडरियाल, शक्ति केन्द्र संयोजक जयपाल, बूथ अध्यक्ष सुखदेव सिंह, दीपक डंडरियाल, शोशल मीडिया प्रभारी दीपक ग्वाडी, हरवेन्द्र सिंह, पूर्व प्रधान देवेश सुन्द्रीयाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित थीं।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share