अन्नपूर्णा दिवस पर रोटरी क्लब हारमोनी की सेवा पहल, जरूरतमंदों को कराया भोजन

अन्नपूर्णा दिवस पर रोटरी क्लब हारमोनी ने जरूरतमंदों को कराया भोजन

अन्नपूर्णा दिवस पर रोटरी क्लब सहारनपुर हारमोनी ने प्रभु जी की रसोई में जरूरतमंदों के बीच बांटा भोजन, मानव सेवा को बताया सर्वोच्च धर्म

Saharanpur | July 05, 2026

रोटरी क्लब सहारनपुर हारमोनी ने रविवार को अन्नपूर्णा दिवस सेवा और समर्पण की भावना के साथ मनाया। इस अवसर पर जनमंच सभागार के निकट स्थित प्रभु जी की रसोई में जरूरतमंद एवं असहाय लोगों को भोजन कराया गया।

अन्नपूर्णा दिवस पर रोटरी क्लब हारमोनी ने जरूरतमंदों को कराया भोजन
अन्नपूर्णा दिवस पर रोटरी क्लब हारमोनी ने जरूरतमंदों को कराया भोजन

कार्यक्रम के दौरान क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन अनिल कुमार भारद्वाज ने कहा कि रोटरी का मूल उद्देश्य मानव सेवा है। जरूरतमंदों की सहायता करना और उनके चेहरे पर मुस्कान लाना ही संस्था की सबसे बड़ी पहचान है। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग की सेवा के लिए क्लब भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्य निरंतर करता रहेगा।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

इस सेवा कार्यक्रम में क्लब की फर्स्ट लेडी रोटेरियन पूनम भारद्वाज, सचिव रोटेरियन लोकेश चौहान, रोटेरियन सिया चौहान, कोषाध्यक्ष रोटेरियन विनीत चौहान, रोटेरियन संदीप गर्ग, रोटेरियन संजय श्रीवास्तव, मंजुला श्रीवास्तव और ममता वर्मा सहित अनेक रोटेरियनों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के समापन पर अध्यक्ष अनिल कुमार भारद्वाज ने सभी रोटेरियनों का आभार व्यक्त किया। साथ ही प्रभु जी की रसोई के अध्यक्ष शीतल टंडन और संजय मिड्ढा का विशेष धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके सहयोग और सेवा-भावना से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

रामनगर के रिसॉर्ट में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने 62 लोगों को लिया हिरासत में

Mon Jul 6 , 2026
रामनगर सेक्स रैकेट मामले में पुलिस ने रिसॉर्ट पर छापेमारी कर 62 लोगों को हिरासत में लिया। 10 युवतियों का रेस्क्यू किया गया, जबकि रिसॉर्ट को सील कर मैनेजर की तलाश शुरू कर दी गई। पार्टी की आड़ में चल रहा था कथित सेक्स रैकेट, 10 युवतियों का रेस्क्यू; रिसॉर्ट […]
रामनगर सेक्स रैकेट: रिसॉर्ट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share