उस्ताद अमजद अली खान के सुरों से गूंजेगा विरासत 2025

उस्ताद अमजद अली खान के सुरों से गूंजेगा विरासत 2025

विरासत आर्ट एंड हेरिटेज महोत्सव 2025, 4 से 18 अक्टूबर तक देहरादून में

Dehradun, 03 October: देहरादून की ठंडी हवाओं में अब सरोद के सुर, लोक नृत्यों की थिरकन और संस्कृति की खुशबू घुलने वाली है। रीच द्वारा आयोजित विरासत आर्ट एंड हेरिटेज महोत्सव 2025 4 अक्टूबर से राजधानी देहरादून में शुरू हो रहा है। 15 दिन चलने वाले इस महोत्सव में न सिर्फ़ भारत की समृद्ध कला, संगीत और शिल्प का उत्सव होगा बल्कि श्रीलंका, किर्गिस्तान और बेलारूस जैसे देशों की लोक परंपराओं से भी दर्शकों को रूबरू कराएगा। विश्वप्रसिद्ध सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान के सुरों से महोत्सव की भव्य शुरुआत होगी।

30 साल पूरे कर रहा विरासत महोत्सव

विरासत 2025 का आगाज़
विरासत 2025 का आगाज़

देहरादून के एक होटल में आयोजित हुई प्रैसवार्ता के दौरान रीच संस्था के महासचिव आर.के. सिंह ने बताया कि यह महोत्सव अपने 30वें संस्करण में प्रवेश कर रहा है और इसे हिरोशिमा परमाणु बम विस्फोट के पीड़ितों की स्मृति को समर्पित किया गया है। उन्होंने बताया कि यह आयोजन समाज और संस्कृति के मानवीय पहलू के प्रति जागरूकता और संवेदनशीलता बढ़ाने का प्रयास है। बताया कि विरासत महोत्सव भारतीय संस्कृति और धरोहर को संरक्षित करने का महत्वपूर्ण मंच है। वर्ष 1995 में ओएनजीसी के सहयोग से प्रारंभ हुए इस महोत्सव ने 30 वर्षों की यात्रा पूरी की है।

यह रहेगा मुख्य आकर्षण

  • अंतरराष्ट्रीय प्रस्तुतियाँ: श्रीलंका, किर्गिस्तान और बेलारूस के लोक संगीत व नृत्य।
  • भारतीय कला व संस्कृति: छोलिया, चक्रव्यूह, भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी, कथक सहित विभिन्न शास्त्रीय व लोक प्रस्तुतियाँ।
  • विशेष कार्यक्रम: हेरिटेज शोकेस सत्र, शिल्प कार्यशालाएँ, हेरिटेज क्विज़, फोटोग्राफी प्रतियोगिता, दिव्यांग छात्रों के लिए सत्र।
  • चर्चा व व्याख्यान: इतिहासकार सोहेल हासमी, आलोचक शैलजा खन्ना, कलाकार जतिन दास, फ़िल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा और पत्रकार राजेश बादल समेत विशेषज्ञों की वार्ताएँ।
  • संगीत व मुशायरा: डॉ. एन. राजम, पं. उल्हास कशालकर, परवीन सुल्ताना, उषा उथुप, उस्मान मीर जैसे कलाकार और शीन काफ़ निज़ाम, फरहत एहसास सहित कई कवियों की प्रस्तुतियाँ।

खास होगी संरचना और वातावरण

  • भव्य मंच को कश्मीर के ऐतिहासिक सूर्य मंदिर की छवि में बनाया गया है।
  • महोत्सव में हथकरघा, मिट्टी के बर्तन, लकड़ी, धातु व चमड़ा शिल्प के साथ विभिन्न राज्यों के स्टॉल भी सजेंगे।
  • विंटेज कार और बाइक रैली भी आयोजन का हिस्सा होगी।

प्रेस वार्ता में रीच के संयुक्त सचिव विजयश्री जोशी, शिल्प निदेशक सुनील वर्मा, संचालन प्रमुख प्रदीप मैथल, मीडिया प्रभारी प्रियंवदा अय्यर सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

 

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Next Post

हेलमेट का नया अंदाज़: फैशन, फीचर्स और फुल प्रोटेक्शन

शुक्र अक्टूबर 3 , 2025
स्टाइलिश हेलमेट की बढ़ती डिमांड: सुरक्षा के साथ फैशन और टेक्नोलॉजी का संगम Dehradun, 03 October: आजकल बाइक और स्कूटी राइडर्स के बीच स्टाइलिश हेलमेट्स की मांग तेजी से बढ़ रही है। अब हेलमेट सिर्फ सुरक्षा का साधन नहीं बल्कि फैशन स्टेटमेंट भी बन चुका है। लड़कियाँ जहाँ कलरफुल और […]
हेलमेट का नया अंदाज़: फैशन, फीचर्स और फुल प्रोटेक्शन

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share