मानसिक सेहत भी ज़रूरी, तभी बनेंगे असली चैंपियन: डॉ. मुकुल शर्मा

मानसिक सेहत भी ज़रूरी, तभी बनेंगे असली चैंपियन: डॉ. मुकुल शर्मा

इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइकोमेट्रिक काउंसलिंग में डॉ. शर्मा ने साझा किए मानसिक स्वास्थ्य के टिप्स

Dehradun, 03 November: इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइकोमेट्रिक काउंसलिंग के प्रेसिडेंट और क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. मुकुल शर्मा ने सोमवार को राज्य के ताइक्वांडो खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि शारीरिक अभ्यास के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य को संतुलित रखना भी उतना ही आवश्यक है।

मानसिक सेहत भी ज़रूरी, तभी बनेंगे असली चैंपियन: डॉ. मुकुल शर्मा
डॉ. मुकुल शर्मा बोले: खेलों से शरीर ही नहीं, मन भी होता है मज़बूत

डॉ. शर्मा ने युवाओं को बताया कि ताइक्वांडो की नियमित प्रैक्टिस न केवल शारीरिक फिटनेस को बढ़ाती है, बल्कि डिप्रेशन, स्ट्रेस, फोबिया, एंग्जायटी और अन्य मानसिक विकारों से भी बचाव करती है। उन्होंने कहा कि मार्शल आर्ट्स जैसी गतिविधियाँ युवाओं में धैर्य, आत्मविश्वास और फोकस को मज़बूत करती हैं, जिससे वे जीवन की हर प्रतिस्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

Also Read: CBSE की 10वीं-12वीं बोर्ड की डेट शीट जारी

उन्होंने खिलाड़ियों से कहा —

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

“ताइक्वांडो सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह मानसिक अनुशासन और आत्म-संयम का विज्ञान है। जो अपने मन पर नियंत्रण रखता है, वही असली चैंपियन बनता है।”

कार्यक्रम में ताइक्वांडो चैंपियन मयंक दीक्षित, संस्थान के वरिष्ठ विशेषज्ञ और प्रशिक्षक भी उपस्थित रहे।
डॉ. शर्मा ने सभी युवा खिलाड़ियों को भारत का परचम विश्व स्तर पर लहराने की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि स्वस्थ मन और सशक्त शरीर ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी हैं।

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Next Post

हिमालय हमारी आस्था, पहचान और प्रेरणा का प्रतीक : केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू

सोम नवम्बर 3 , 2025
‘स्पर्श हिमालय महोत्सव 2025’ में बोले: भारत की असली सुंदरता उसकी विविधता में, ‘लेखक गांव’ पहल को बताया सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक Dehradun, 03 November: केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरन रिजिजू ने कहा कि हिमालय केवल पर्वत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा, शक्ति और सांस्कृतिक पहचान का […]
हिमालय हमारी आस्था, पहचान और प्रेरणा का प्रतीक : केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share