महाकुंभ 2033 से पहले हरिद्वार-देहरादून डबल लेन रेल लाइन जरूरी : मुख्य सचिव

बैठक में दिशा निर्देश देते मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन

देहरादून रेलवे प्रोजेक्ट: महाकुंभ 2033 से पहले हरिद्वार–देहरादून डबल लाइन पर जोर

महाकुंभ 2033: बैठक में दिशा निर्देश देते मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन
बैठक में महाकुंभ 2033 को लेकर निर्देश देते मुख्य सचिव

Dehradun, 08 September: राज्य सरकार और रेलवे के बीच समन्वय को मजबूत करने तथा आगामी महाकुंभ व भविष्य की रेल परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से सोमवार को सचिवालय में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में डीआरएम मुरादाबाद संग्रह मौर्य सहित दोनों पक्षों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया और रेल बाईपास, स्टेशन विस्तार, डबल लाइनिंग व यातायात प्रबंधन जैसी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य सचिव ने ऋषिकेश-डोईवाला रेलवे बाईपास के लिए राजाजी नेशनल पार्क, रेलवे और डीएफओ की संयुक्त टीम से शीघ्र सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने वाइल्डलाइफ और फॉरेस्ट क्लियरेंस की प्रक्रिया जल्द शुरू करने पर भी जोर दिया। साथ ही हर्रावाला रेलवे स्टेशन विस्तार कार्य को गति देने के लिए संयुक्त टीम से सर्वे शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

महाकुंभ 2033 तक हरिद्वार-देहरादून रेलमार्ग डबल लेन आवश्यक

मुख्य सचिव ने कहा कि महाकुंभ 2033 से पहले हरिद्वार-देहरादून रेलमार्ग का डबल लेन होना आवश्यक है। इसके लिए भी वाइल्डलाइफ और फॉरेस्ट क्लियरेंस की प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने रेलवे से कुंभ मेला 2027 के लिए ट्रैफिक मैनेजमेंट सर्कुलेशन प्लान जल्द उपलब्ध कराने और ऋषिकेश व हरिद्वार रेलवे स्टेशनों को फेस लिफ्टिंग योजना में शामिल करने को कहा।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

इसके साथ ही मुख्य सचिव ने रेलवे से कुंभ 2027 की तैयारियों के लिए एक मेला अधिकारी नामित करने और आगामी बैठकों में रेलवे की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही। राज्य सरकार और रेलवे के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए मैकेनिज्म तैयार करने पर भी जोर दिया। मुख्य सचिव ने पूरे राज्य के लिए मोबिलिटी प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगले 50 वर्षों को ध्यान में रखते हुए सभी प्रकार के यातायात साधनों और विकल्पों को शामिल कर योजना बनाई जाए।

बैठक में डीआरएम संग्रह मौर्य ने जानकारी दी कि देहरादून-मसूरी रेलवे प्रोजेक्ट का प्राथमिक सर्वे पूरा हो चुका है और फाइनल लोकेशन सर्वे जल्द शुरू होगा। सहारनपुर-देहरादून प्रोजेक्ट का फाइनल लोकेशन सर्वे प्रगति पर है। वहीं हर्रावाला रेलवे स्टेशन की डीपीआर स्वीकृत हो चुकी है, अब प्रोजेक्ट की स्वीकृति शेष है।

बैठक में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव बृजेश कुमार संत, सी. रविशंकर, स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा, उपाध्यक्ष एमडीडीए व महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Next Post

Viral Video के बाद हरकत में आई पुलिस, आरोपी चालक पकड़ा

सोम सितम्बर 8 , 2025
सोशल मीडिया पर हुआ था Viral Video, सहस्त्रधारा क्रॉसिंग का मामला Dehradun, 08 September: सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर पुलिस ने खतरनाक ढंग से वाहन चलाने वाले डम्पर चालक को पौंटा से हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी का वाहन भी सीज कर दिया […]
सोशल मीडिया पर हुई थी Viral Video

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share