उत्पीड़न बंद करो, वेन्डर जोन बनाओ: सीपीआईएम-सीआईटीयू की दो टूक

रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों के उत्पीड़न पर भड़की सीपीआईएम-सीआईटीयू, मेयर को सौंपा ज्ञापन

रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों के उत्पीड़न पर भड़की सीपीआईएम-सीआईटीयू, मेयर को सौंपा ज्ञापन

Dehradun, 16 October: त्योहारी सीजन में नगर निगम और पुलिस प्रशासन द्वारा रेहड़ी-पटरी व फुटपाथ व्यवसायियों के उत्पीड़न के विरोध में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआईएम) और सीआईटीयू ने गुरुवार को मेयर को ज्ञापन सौंपा। संगठनों ने मांग की कि फुटपाथ व्यवसायियों को परेशान करने के बजाय उनके लिए शहर के मुख्य बाजारों के आसपास सुरक्षित वेन्डर जोन बनाए जाएं।

ज्ञापन में कहा गया है कि सर्वोच्च न्यायालय ने वर्ष 1986 में राज्यों को फुटपाथ व्यवसायियों के लिए उपयुक्त स्थानों पर वेन्डर जोन बनाने के निर्देश दिए थे, लेकिन उत्तराखंड में इसका ठीक तरह से पालन नहीं हुआ। इसके चलते छोटे स्वरोजगारियों को अक्सर नगर निगम और पुलिस की कार्रवाई का सामना करना पड़ता है तथा उनसे भारी आर्थिक दंड और चौथ वसूली की जाती है।

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि सर्वोच्च न्यायालय ने फुटपाथ व फेरी व्यवसायियों को देश की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा माना है। ये लोग सीमित संसाधनों के बावजूद अपने परिवार का पालन-पोषण करते हुए समाज की अर्थव्यवस्था में योगदान देते हैं, लेकिन प्रशासनिक उपेक्षा के कारण हाशिये पर धकेले जा रहे हैं।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

पार्टी प्रतिनिधियों ने मेयर से अनुरोध किया कि वे इस मामले में हस्तक्षेप कर अनावश्यक उत्पीड़न पर रोक लगाएं और राज्य में वेन्डर जोन नीति को शीघ्र प्रभाव से लागू कराएं।

ज्ञापन सौंपने वालों में सीपीआईएम के सचिव अनन्त आकाश, सीआईटीयू के जिलामहामंत्री लेखराज, भगवन्त पयाल और रविंद्र नौडियाल शामिल रहे।

 

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

 

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Next Post

जगजीत सिंह के सुरों से महका यूपीईएस कैंपस

गुरु अक्टूबर 16 , 2025
यूपीईएस में जगजीत सिंह की ग़ज़लों को मिली नई आवाज़ Dehradun, 16 October: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित यूपीईएस यूनिवर्सिटी में विरासत की ओर से आयोजित टॉक शो ‘जगजीत सिंह का जीवन और ग़ज़लें’ ने संगीतप्रेमियों को एक भावनात्मक सफ़र पर ले गया। कार्यक्रम में ग़ज़ल सम्राट जगजीत सिंह के जीवन […]
यूपीईएस में जगजीत सिंह की ग़ज़लों को मिली नई आवाज़

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share