रेड लाइट तोड़ी तो तीन महीने का ब्रेक: अब नियम तोड़ना पड़ेगा भारी!

रेड लाइट तोड़ी तो तीन महीने का ब्रेक: अब नियम तोड़ना पड़ेगा भारी!

ओवर स्पीड और रेड लाइट जंप करने वालों की अब खैर नहीं!

तीन माह को निलंबित होगा ड्राइविंग लाइसेंस

Dehradun, 16 October: अब सड़क पर रफ़्तार के दीवानों और रेड लाइट तोड़ने वालों के दिन लद गए! उत्तराखंड में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर अब सख्त कार्रवाई होगी। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में हुई राज्य सड़क सुरक्षा कोष प्रबंध समिति की बैठक में ट्रैफिक उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस अपनाया जाने की बात कही।

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अधिकारियों को दिए निर्देश
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अधिकारियों को दिए निर्देश

ट्रैफिक उल्लंघन पर जीरो टॉलरेंस

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रेड लाइट जंप करने वाले चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस को कम से कम तीन महीने के लिए निलंबित किया जाए। वहीं जिन वाहनों के चालान काटे जाने के बाद भी कंपाउंडिंग प्रक्रिया पूरी नहीं हुई, उन्हें सीसीटीवी कैमरों से ट्रैक कर त्वरित कार्रवाई की जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर की गई कार्रवाई अधूरी नहीं रहनी चाहिए, बल्कि उसका शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

डिजिटल ट्रैफिक सिस्टम पर दिया जोर

मुख्य सचिव ने पुलिस विभाग को ट्रैफिक संचालन को पूरी तरह डिजिटल और ऑटोमोड सिस्टम पर लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आधुनिक उपकरण, ट्रैफिक व स्ट्रीट लाइट और नवीन तकनीक के प्रयोग से सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

हेली एंबुलेंस और जागरूकता अभियान

बैठक में परिवहन और स्वास्थ्य विभाग को यह भी निर्देश दिए गए कि सड़क दुर्घटना की स्थिति में हेली एंबुलेंस जैसी त्वरित मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। मुख्य सचिव ने कहा कि सड़क हादसों की रोकथाम के लिए जनजागरूकता अभियान व्यापक स्तर पर चलाना होगा ताकि लोग ट्रैफिक नियमों का पालन करें, न कि उन्हें तोड़ें।

बैठक में सचिव शैलेश बगोली, बृजेश कुमार संत, पुलिस महानिरीक्षक निलेश आनंद भरणे सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्कूलों में उठता धुआं: सुरक्षा में लापरवाही की आग

Thu Oct 16 , 2025
स्कूलों में उठता धुआं: सुरक्षा में लापरवाही की आग विशेष रिपोर्ट: रवि प्रियांशु Dehradun, 16 October: देहरादून एक बार फिर आग की लपटों से दहला गया है। गुरुवार सुबह भानियावाला स्थित श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल में आग लग गई। सुबह करीब 5 बजे स्थानीय लोगों ने स्कूल की […]
स्कूलों में उठता धुआं: सुरक्षा में लापरवाही की आग

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share