बेरोजगार लैब तकनीशियन करेंगे मुख्यमंत्री आवास घेराव

बेरोजगार लैब तकनीशियन करेंगे मुख्यमंत्री आवास घेराव

बेरोजगार लैब तकनीशियनों का आंदोलन तेज, सरकार से चार सूत्रीय मांगें पूरी करने की अपील

  • 20वें दिन भी जारी धरने में प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री से वार्ता की मांग की, मांगें पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

Dehradun, 07 June 2026: मेडिकल लैब टैक्नोलॉजिस्ट संघ के बैनर तले एकता विहार स्थित धरना स्थल पर डिग्रीधारी बेरोजगार मेडिकल लैब तकनीशियनों का अनिश्चितकालीन धरना रविवार को 20वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से अपनी लंबित मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की।

संघ के महासचिव मयंक राणा और संगठन मंत्री अनुराग पंत ने बताया कि जल्द ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता का समय मांगा जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य गठन के 26 वर्षों बाद भी मेडिकल लैब तकनीशियनों के लिए कोई स्पष्ट नीति नहीं बनाई गई है, जिसके कारण हजारों डिग्रीधारी युवा बेरोजगार हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि वर्षों से सेवानियमावली नहीं बनने के कारण न तो पदों का सृजन हो पाया और न ही डिग्रीधारी लैब तकनीशियनों के लिए नियमित भर्तियां निकाली गईं। उनका कहना है कि लगातार उपेक्षा का सामना कर रहे लैब तकनीशियन अब निर्णायक संघर्ष के लिए तैयार हैं।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

संघ पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मुख्यमंत्री स्तर पर भी उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई तो जल्द मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा और आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।

प्रदर्शनकारी चार प्रमुख मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। इनमें मानकों के अनुरूप पदों का सृजन, वर्षवार मेरिट के आधार पर सेवानियमावली लागू करना, आयु सीमा में एकमुश्त छूट प्रदान करना तथा सरकारी लैबों के निजीकरण पर रोक लगाना शामिल है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार इन मांगों पर निर्णय नहीं लेती, तब तक धरना और आंदोलन जारी रहेगा।

धरना स्थल पर संगठन के अध्यक्ष आशीष चंद्र, महासचिव मयंक राणा, उपाध्यक्ष रणवीर बिष्ट, संगठन मंत्री अनुराग पंत, कोषाध्यक्ष देवेंद्र भट्ट सहित बड़ी संख्या में डिग्रीधारी मेडिकल लैब तकनीशियन मौजूद रहे।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन 2026 का शुभारंभ, हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल : वन मंत्री सुबोध उनियाल

रवि जून 7 , 2026
चमोली में नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन 2026 को वन मंत्री सुबोध उनियाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अभियान के तहत उच्च हिमालयी क्षेत्रों की जैव विविधता, वन्यजीवों और पारिस्थितिक तंत्र का वैज्ञानिक अध्ययन किया जाएगा। Chamoli, 07 June 2026: वन, निर्वाचन, विधायी एवं संसदीय कार्य तथा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा […]
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन 2026 का शुभारंभ, हिमालयी जैव विविधता का होगा वैज्ञानिक अध्ययन

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share