97वें दिन भी जारी रहा डिग्रीधारी बेरोजगार मेडिकल लैब तकनीशियनों का धरना, 31 अगस्त की बैठक पर टिकी उम्मीदें

देहरादून। अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर 19 मई से एकता विहार धरना स्थल पर धरना दे रहे डिग्रीधारी बेरोजगार मेडिकल लैब तकनीशियनों का धरना-प्रदर्शन आज रविवार को 97वें दिन भी जारी रहा। संघ के प्रदेश महासचिव मयंक राणा ने बताया कि आंदोलन को 100 दिन पूरे होने वाले हैं, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि एक बार सचिवालय कूच तथा दो बार मुख्यमंत्री आवास कूच के बाद 11 अगस्त को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मेडिकल लैब तकनीशियन प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात कराई गई थी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर 31 अगस्त को सचिव, कार्मिक एवं सतर्कता विभाग की अध्यक्षता में पुनः मांगों के संबंध में बैठक आहूत की गई है, जिसमें मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट संघ के प्रतिनिधिमंडल को भी आमंत्रित किया गया है। मयंक राणा ने कहा कि पिछले 26 वर्षों से उपेक्षित डिग्रीधारी मेडिकल लैब तकनीशियनों की मांगों का यदि इस बैठक में भी सकारात्मक समाधान नहीं निकाला गया, तो संगठन आगामी दिनों में आंदोलन को और अधिक उग्र करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हजारों डिग्रीधारी मेडिकल लैब तकनीशियन लंबे समय से अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार द्वारा अब तक केवल आश्वासन ही दिए गए हैं। धरना स्थल पर संघ के अध्यक्ष आशीष चंद्र, उपाध्यक्ष रणवीर बिष्ट, विजय पांडे, सर्वेश वशिष्ठ, विनोद थपलियाल, दीपक राज जगवान, प्रियंका पुरोहित, कबीर पोखरिया, आशीष शर्मा, भानु प्रताप, दुर्गेश रमोला, रजत नौटियाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

कामरेड कमरुद्दीन की याद में श्रद्धांजलि सभा,विभिन्न दलों व संगठनों ने दी श्रद्धांजलि

रवि अगस्त 23 , 2026
नारीशिल्प गर्ल्स इंटर कॉलेज, कनाट प्लेस में आयोजित हुआ भावपूर्ण कार्यक्रम देहरादून:वरिष्ठ सीपीएम नेता, अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय काउंसिल सदस्य एवं उत्तराखंड किसान सभा के पूर्व अध्यक्ष कामरेड कमरुद्दीन को उनके निधन पर श्रद्धांजलि देने के लिए आज कनाट प्लेस स्थित नारी शिल्प गर्ल्स इण्टर कालेज के सभागार […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share