नंदा की चौकी में पुलिया टूटने की खबर निकली अफवाह, ढांचा पूरी तरह सुरक्षित

भारी बारिश के कारण धंसी एप्रोच रोड; युद्धस्तर पर जारी मरम्मत कार्य, जल्द खुलेगा मार्ग

देहरादून । प्रेमनगर क्षेत्र अंतर्गत ‘नंदा की चौकी’ के समीप पुलिया क्षतिग्रस्त होने या टूटने की चल रही खबरें पूरी तरह निराधार और अफवाह साबित हुई हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची प्रेमनगर पुलिस एवं प्रशासनिक टीम ने गहनता से निरीक्षण किया और पुष्टि की कि पुलिया का मूल ढांचा पूरी तरह सुरक्षित है और इसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने तकनीकी इंजीनियरों की टीम के साथ स्वयं इसका निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने 03 घंटे में सड़क को सुचारू करने के निर्देश दिए है।

मूसलाधार बारिश से कटी सड़क के नीचे की मिट्टी
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में हो रही लगातार भारी बारिश के कारण पुलिया से जुड़ी एप्रोच रोड (संपर्क मार्ग) के नीचे की मिट्टी बह गई। इसके परिणामस्वरूप सड़क का एक हिस्सा धंस गया, जिससे सुरक्षा के दृष्टिकोण से यातायात प्रभावित हुआ है। सड़क के इस हिस्से को देखकर स्थानीय स्तर पर पुलिया ढहने की भ्रामक खबर फैल गई थी, जिसे पुलिस ने जांच के बाद पूरी तरह खारिज कर दिया।
युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य जारी, जल्द बहाल होगा आवागमन
घटनास्थल पर संबंधित कार्यदायी संस्था के तकनीकी कर्मी एवं पुलिस-प्रशासनिक अमला मुस्तैद है। क्षतिग्रस्त एप्रोच रोड की मरम्मत का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा मानकों को पूरा करते हुए अतिशीघ्र मार्ग को ठीक कर दिया जाएगा, जिसके बाद इसे आमजन और वाहनों के आवागमन के लिए पुनः खोल दिया जाएगा।
पुलिस व प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी भ्रामक या असत्यापित खबर पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

टौंस नदी पर बने पुल के एप्रोच मार्ग धंसने का लोनिवि मंत्री ने लिया संज्ञान

मंगल जुलाई 28 , 2026
पुल और उसका स्ट्रक्चर पूरी तरह सुरक्षित: महाराज देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने भारी बारिश के कारण देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर प्रेमनगर (नंदा की चौकी) के पास टौंस नदी पर बने नए पुल के एप्रोच मार्ग (पहुंच मार्ग) के आंशिक रूप से धंसने का संज्ञान […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share