देहरादून में नविताल्या वैलनेस स्टूडियो का भव्य शुभारंभ, दो दिन उमड़ा उत्साह, गणमान्य अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

देहरादून। राजपुर स्थित नविताल्या वैलनेस स्टूडियो के भव्य शुभारंभ के बाद दूसरे दिन भी उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल बना रहा। स्टूडियो का उद्घाटन उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्य अतिथि के रूप में किया था। उद्घाटन अवसर पर स्टूडियो के संचालक प्रणय एवं रूपम ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा नेता पुनीत मित्तल और जोगिंदर पुंडीर भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को संतुलित रखना अत्यंत आवश्यक है। योग, ध्यान और समग्र स्वास्थ्य पर आधारित वेलनेस केंद्र स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नविताल्या वैलनेस स्टूडियो देहरादून में वेलनेस की दिशा में एक प्रेरणादायी और सकारात्मक पहल है। स्टूडियो की थीम फाइंड योर सोल रिथम के माध्यम से मानसिक शांति, आत्मिक संतुलन और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया गया। आयोजकों ने बताया कि यहां योग, मेडिटेशन, माइंडफुलनेस और समग्र स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
उद्घाटन के दूसरे दिन भी स्टूडियो में बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि पहुंचे। कार्यक्रम में राज्य मंत्री विनोद उनियाल, राज्य मंत्री श्याम अग्रवाल, पूर्व राज्य मंत्री रविंद्र सिंह आनंद, फिक्की फ्लो उत्तराखंड की अध्यक्ष तृप्ति बहन, तथा रोटरी क्लब देहरादून सेंट्रल की अध्यक्ष अंजना साहनी सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता, उद्यमी और वेलनेस से जुड़े लोग उपस्थित रहे। सभी ने प्रणय एवं रूपम को शुभकामनाएं देते हुए इस पहल की सराहना की।
इस अवसर पर श्री श्री वेल बीइंग की ओर से कई विशेष वेलनेस सत्र आयोजित किए गए, जिनमें अभंग नाड़ी परीक्षण, ऊर्जा संतुलन, ध्यान, श्वास चिकित्सा एवं विभिन्न समग्र स्वास्थ्य थैरेपीज शामिल रहीं। उपस्थित लोगों ने इन सत्रों का अनुभव करते हुए मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और आंतरिक संतुलन को महसूस किया।
राज्य मंत्री विनोद उनियाल ने कहा कि “तनावपूर्ण जीवन में मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना समय की मांग है। नविताल्या जैसी पहल समाज को स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर प्रेरित करती है। राज्य मंत्री श्याम अग्रवाल ने कहा कि वेलनेस केवल उपचार नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक सकारात्मक कला है। देहरादून में इस प्रकार का समग्र स्वास्थ्य केंद्र खुलना शहर के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। पूर्व राज्य मंत्री रविंद्र सिंह आनंद ने अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ नागरिक ही स्वस्थ समाज और मजबूत राष्ट्र की आधारशिला होते हैं। नविताल्या वैलनेस स्टूडियो ने जिस समर्पण के साथ लोगों के समग्र स्वास्थ्य की दिशा में कदम बढ़ाया है, वह सराहनीय है। फिक्की फ्लो की अध्यक्ष तृप्ति बहल ने महिलाओं और परिवारों के लिए ऐसे वेलनेस केंद्रों को अत्यंत उपयोगी बताया, वहीं अंजना साहनी ने इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताते हुए भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रमों की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह का वातावरण बना रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने विभिन्न थैरेपीज और वेलनेस अनुभवों में भाग लिया। अंत में स्टूडियो के संचालक प्रणय एवं रूपम ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य देहरादून में एक ऐसा वेलनेस स्पेस तैयार करना है, जहां लोग केवल उपचार ही नहीं, बल्कि आंतरिक शांति, संतुलन और स्वस्थ जीवन की नई दिशा प्राप्त कर सकें।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

स्मार्ट मीटर के विरोध में गोपेश्वर में जनसंवाद, उपभोक्ताओं ने दो टूक कहा - बिना सहमति नहीं लगाएंगे मीटर

रवि अगस्त 9 , 2026
चमोली: चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के रामलीला मैदान में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों ने स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं के सामने अपना पक्ष रखा, वहीं नगरवासियों ने स्मार्ट मीटर से होने वाले संभावित नुकसान और अपनी आपत्तियां गिनाते […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share