चमोली जिले के नारायणबगड़ में बारिश से आवासों, दुकानों, स्कूलों एवं सड़कों पर मलबा भरा

Chamoi| june 26, 2026 : चमोली जिले में पहली ही बारिश आफत बन गई है। जिले के नारायणबगड़ गांव में अतिवृष्टि होने से भारी मात्रा में मलबा सड़कों पर आ गया है। तेज बहाव के साथ आए मलबे से कई दुकानों में मलबा और पत्थर भर गए जबकि कई वाहन भी इसकी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
घटना के बाद क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया और लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचीं। प्रशासन की निगरानी में जेसीबी मशीनों की मदद से सड़कों से मलबा हटाने का कार्य लगातार जारी है, ताकि यातायात जल्द से जल्द सामान्य किया जा सके।
साथ ही प्रभावित दुकानों और अन्य नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है। बारिश के इस पहले ही दौर में हुई इस घटना ने क्षेत्रवासियों की चिंता बढ़ा दी है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक आवाजाही से बचने और सतर्क रहने की अपील की है। प्रभावित क्षेत्र में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
घटना के बाद की तस्वीरें काफी डरावनी हैं। सड़कों पर मलबे और तेज बहाव की वजह से गाड़ियां फंस गई हैं। कुछ ऐसी ही स्थिति दुकानों और ऑफिसों की है। दुकानों और ऑफिसों में भी भारी मात्रा में मलबा भर गया है। इस घटना के बाद लोगों की चिंता बढ़ गई है। सरकार की ओर से लोगों के साथ खड़े रहने की बात की गई है और हर संभव मदद करने की बात कही गई है।
बता दें कि आपदा के दृष्टि से चमोली पहले से ही संवेदनशील माना जाता है। बीते वर्ष भी लोगों को भीषण आपदा का सामना करना पड़ा था। थराली में मलबे में कई दुकानें दब गई थीं।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल,उत्तराखंड के विकास से जुड़े विषयों पर हुई बातचीत

Fri Jun 26 , 2026
नई दिल्ली। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने आज नई दिल्ली में देश के माननीय केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों नेताओं के मध्य विभिन्न सामयिक एवं जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share