बदरीनाथ चढ़ावा मामला : पूर्व टेंपल अधिकारी राजेंद्र चौहान गिरफ्तार, एसआईटी की दूसरी बड़ी कार्रवाई

चमोली: बदरीनाथ धाम के चर्चित चढ़ावा चोरी एवं कथित हेराफेरी मामले में एसआईटी ने दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व टेंपल अधिकारी राजेंद्र चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। लंबी पूछताछ के बाद शुक्रवार को उन्हें हिरासत में लिया गया। पुलिस शनिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश करेगी।
एसआईटी ने राजेंद्र चौहान को पूछताछ के लिए जोशीमठ से बदरीनाथ बुलाया था। यहां कई घंटों तक चली गहन पूछताछ में मिले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर उनकी गिरफ्तारी की गई। जांच एजेंसियों के अनुसार, मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल की तरह राजेंद्र चौहान की भूमिका भी चढ़ावे की राशि में कथित हेराफेरी के मामले में सामने आई है।
बताया जा रहा है कि राजेंद्र चौहान 30 जून को टेंपल अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी गिरफ्तारी के साथ इस मामले में एसआईटी द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की संख्या दो हो गई है।
जांच के दौरान मिले सीसीटीवी फुटेज में कुछ अन्य संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियां भी सामने आई हैं। ऐसे में एसआईटी अब मामले के अन्य पहलुओं की भी गहन जांच कर रही है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है।
थाना प्रभारी महादेव उनियाल ने बताया कि पूर्व टेंपल अधिकारी राजेंद्र चौहान से विस्तृत पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है और एसआईटी हर पहलू की गंभीरता से पड़ताल कर रही है।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

जिलाधिकारी ने बदरीनाथ हाईवे पर बोटल नेक के चौड़ीकरण के दिए आदेश

शुक्र जुलाई 17 , 2026
चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 7 के आर्बिटेशन व बोटल नेक प्रकरणों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने प्रकरणों के निस्तारण के लिए समन्वय स्थापित कर कार्रवाई करने निर्देश दिए। भवन विहीन अथवा विवाद रहित स्थानों पर चौड़ीकरण कार्य शुरू करने […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share