दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल,उत्तराखंड के विकास से जुड़े विषयों पर हुई बातचीत

नई दिल्ली। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने आज नई दिल्ली में देश के माननीय केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों नेताओं के मध्य विभिन्न सामयिक एवं जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि शौर्य एवं पराक्रम की वीर भूमि उत्तराखंड के प्रति आदरणीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का विशेष स्नेह एवं आत्मीय लगाव सदैव रहा है, जिसका प्रत्यक्ष लाभ राज्य को निरंतर प्राप्त होता रहा है। उन्होंने उत्तराखंड के विकास, सामरिक महत्व तथा सीमांत क्षेत्रों के सशक्तीकरण के प्रति केंद्रीय रक्षा मंत्री की प्रतिबद्धता की सराहना की। मंत्री उनियाल ने कहा कि उत्तराखंड की प्रगति एवं सुरक्षा से जुड़े विषयों पर केंद्र सरकार का निरंतर सहयोग राज्य के विकास को नई दिशा प्रदान कर रहा है। उन्होंने उत्तराखंड के प्रति केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सहयोग, मार्गदर्शन एवं समर्थन के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

कोटद्वार20 वर्षों की प्रतीक्षा हुई समाप्त, वार्ड नं० 35 त्रिलोकपुर के ग्राम रामदयालपुर में इंटरलॉकिंग टाइल्स मार्ग का लोकार्पण

Fri Jun 26 , 2026
कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नं० 35, त्रिलोकपुर स्थित ग्राम रामदयालपुर में नवनिर्मित इंटरलॉकिंग टाइल्स मार्ग का क्षेत्रवासियों के साथ लोकार्पण किया। लगभग 20 वर्षों से क्षेत्रवासी इस मार्ग के निर्माण की मांग कर रहे थे। लंबे इंतजार […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share