चलती बस के टायर में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप

देहरादून: उत्तराखंड परिवहन निगम की बस संख्या UK 07 PA 5202 सोमवार सुबह करीब 06:00 बजे आईएसबीटी देहरादून से दिल्ली के लिए रवाना हुई। यात्रियों के अनुसार, बस शुरुआत से ही तकनीकी रूप से ठीक स्थिति में नहीं लग रही थी और काफी धीमी गति से चल रही थी।
करीब 07:00 बजे, जब बस शाकुंभरी चौक से थोड़ा आगे देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर चल रही थी, तभी अचानक बस के एक टायर से धुआं उठने लगा। स्थिति गंभीर होती देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। जांच करने पर पता चला कि बस के टायर में आग लग गई थी। समय रहते बस चालक और परिचालक ने सतर्कता दिखाते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से बस से बाहर निकाल दिया, जिससे किसी बड़ी दुर्घटना से बचाव हो सका।
इसके बाद देहरादून से दूसरी बस की व्यवस्था की गई। यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर उनके गंतव्य *दिल्ली के लिए रवाना किया गया।
यात्रियों की सुरक्षा पर उठे सवाल
इस घटना के बाद उत्तराखंड परिवहन निगम और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। सवाल यह है कि क्या बसों को सड़क पर उतारने से पहले उनकी तकनीकी और सुरक्षा जांच सही तरीके से की जा रही है?
यदि कोई बस शुरुआत से ही तकनीकी रूप से सही स्थिति में नहीं थी, तो उसे यात्रियों के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर क्यों भेजा गया?
यात्रियों का कहना है कि पुरानी और खराब स्थिति वाली बसों को बिना पर्याप्त जांच के सड़क पर उतारना यात्रियों की सुरक्षा के साथ गंभीर लापरवाही है। ऐसी घटनाओं का खामियाजा आखिरकार आम यात्रियों को ही भुगतना पड़ता है।
अब आवश्यकता है कि उत्तराखंड परिवहन निगम बसों की नियमित और सख्त तकनीकी जांच सुनिश्चित करे, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

​कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी मार्ग पर भूस्खलन और क्षतिग्रस्त सड़क के स्थायी समाधान को किया निरीक्षण

सोम अगस्त 31 , 2026
मसूरी। ​मसूरी-देहरादून मोटर मार्ग पर पानी वाले मोड़ के समीप। बार-बार हो रहे भूस्खलन और सड़क के अत्यधिक क्षतिग्रस्त होने का संज्ञान लेते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया। विदित हो कि ​भूस्खलन के […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share