​कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी मार्ग पर भूस्खलन और क्षतिग्रस्त सड़क के स्थायी समाधान को किया निरीक्षण

मसूरी। ​मसूरी-देहरादून मोटर मार्ग पर पानी वाले मोड़ के समीप। बार-बार हो रहे भूस्खलन और सड़क के अत्यधिक क्षतिग्रस्त होने का संज्ञान लेते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया। विदित हो कि ​भूस्खलन के कारण सड़क संकरी हो गई है, जिससे आम जनता और पर्यटकों को आवागमन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के संज्ञान में आने के बाद, मंत्री ने मुख्य अभियंता एवं लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को तलब कर स्थिति का विवरण लिया। ​प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, पहाड़ी के ऊपरी हिस्से में नदी/जलधारा होने के कारण पानी सड़क पर आ रहा है, जिससे बार-बार भूस्खलन की स्थिति उत्पन्न हो रही है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार मसूरी-देहरादून मोटर मार्ग के स्थायी समाधान की प्रतिबद्धता को दोहराती है। सड़क को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए जितना भी बजट या धनराशि आवश्यक होगी, वह स्वीकृत की जाएगी। उन्होंने कहा कि पर्यटन एवं सुरक्षा दोनों को लेकर हम लोग कार्य कर रहे हैं। क्योंकि मसूरी देश और दुनिया की प्रमुख पर्यटन नगरी (पहाड़ों की रानी) है। यदि यहां का मुख्य मार्ग ही क्षतिग्रस्त रहेगा, तो पर्यटकों का आगमन प्रभावित होगा। इस बाबत उन्होंने अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ​शासन स्तर से इस दिशा में त्वरित और ठोस कदम उठाए जा रहे हैं ताकि स्थानीय निवासियों और आने वाले सभी पर्यटकों को एक सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव मिल सके। निरीक्षण के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, संदीप साहनी, संजय अग्रवाल, राकेश रावत, राकेश माथुर, एसडीएम मसूरी राहुल आनंद, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता दयानंद, लोनिवि के अधिशासी अभियंता बीएन द्विवेदी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

जिले में जारी नोटिसों के सापेक्ष 96 प्रतिशत से अधिक मामलों में सुनवाई पूर्ण

सोम अगस्त 31 , 2026
देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड के निर्देशों के क्रम में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य की प्रगति की समीक्षा हेतु मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के समस्त संबंधित अधिकारियों द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share