हरेला पर्व पर नगर निगम का हरित संकल्प: महापौर सौरभ थपलियाल एवम नगर आयुक्त महोदय ने किया अभियान का शुभारम्भ, मिशन पोषण संकल्प के तहत लाखों सब्जी पौधों के वितरण की शुरुआत

Dehradun, 16 july 2026 : उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर नगर निगम, देहरादून द्वारा “हरित देहरादून – स्वच्छ देहरादून” थीम के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण एवं पौध वितरण अभियान का शुभारम्भ नगर निगम परिसर में किया गया कार्यक्रम में महापौर सौरभ थपलियाल संग पार्षदगणों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर नगर आयुक्त आलोक पांडेय एवं निगम के अधिकारी, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं एवं नगर निगम के कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान महापौर सौरभ थपलियाल एवं नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय जी ने हरेला पर्व के अवसर पर पौधारोपण कर अभियान का शुभारम्भ किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित भविष्य का संकल्प है। प्रत्येक नागरिक यदि एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का दायित्व निभाए, तो देहरादून को हरित एवं पर्यावरण अनुकूल शहर बनाने का लक्ष्य शीघ्र ही प्राप्त किया जा सकता है।

नगर निगम द्वारा “मिशन पोषण संकल्प” के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के माध्यम से नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में मा० पार्षदगणों के समन्वय से घर-घर जाकर सब्जियों के पौधों का वितरण प्रारम्भ किया गया। अभियान के अंतर्गत लगभग 4 से 5 लाख सब्जियों के पौधों का वितरण किया जाएगा, जिससे प्रत्येक परिवार को पोषणयुक्त किचन गार्डन विकसित करने के लिए प्रेरित किया जा सके।

महापौर ने सभी पार्षदों से अपने-अपने वार्डों में जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण एवं पौध वितरण अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। पार्षदों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में नागरिकों को पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।नगर निगम द्वारा आगामी दिनों में विद्यालयों एवं आंगनबाड़ियों में सहजन के पौधों का रोपण, पार्कों, सार्वजनिक स्थलों, अतिक्रमण मुक्त भूमि एवं अन्य चिन्हित स्थानों पर वृहद वृक्षारोपण अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत लगभग 70,000 फलदार, छायादार एवं चारा प्रजाति के पौधों का रोपण एवं वितरण किया जाएगा। लगाए गए पौधों की जीपीएस मैपिंग एवं ग्रीन रजिस्टर में पंजीकरण कर उनके संरक्षण एवं नियमित अनुश्रवण की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

नगर निगम ने सभी नागरिकों, सामाजिक संस्थाओं, विद्यालयों, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों एवं स्वयं सहायता समूहों से अभियान में सक्रिय सहभागिता करने की अपील करते हुए कहा कि “हरित देहरादून – स्वच्छ देहरादून” का लक्ष्य जनसहभागिता से ही साकार होगा। यह अभियान आगामी एक माह तक नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न चिन्हित स्थलों पर चरणबद्ध रूप से संचालित किया जाएगा।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

पर्यावरण संरक्षण ही सुरक्षित भविष्य की धरोहर : जिला जज

गुरु जुलाई 16 , 2026
न्यायधीशों व वकीलों ने लिया पौधों के संरक्षण का संकल्प Dehradun, 16 july 2026 : उत्तराखंड के लोक पर्व ‘हरेला’ के पावन अवसर पर आज नव-निर्मित जिला न्यायालय परिसर के प्रांगण में एक भव्य वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), देहरादून के तत्वाधान में आयोजित […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share