महामहिम राज्यपाल ने किए भगवान बद्री विशाल के दर्शन, देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

चमोली। शनिवार को भू-वैकुण्ठ श्री बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बद्री विशाल के दर्शन किए तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उल्लेखनीय है कि महामहिम राज्यपाल ने 19 अक्टूबर 2026 को लोकभवन, देहरादून में प्रदेश के 9वें राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की थी। शपथ ग्रहण के पश्चात यह उनका प्रथम बदरीनाथ धाम कार्यक्रम रहा।
बदरीनाथ धाम पहुंचने पर हेलीपैड में जिलाधिकारी गौरव कुमार एवं पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार ने राज्यपाल को स्मृति चिह्न एवं हरित पौधा भेंट कर महामहिम राज्यपाल का स्वागत किया। इस दौरान पुलिस के जवानों ने सेरेमोनियल यूनिफॉर्म में महामहिम को सलामी दी। राज्यपाल महोदय ने पुलिस जवानों के उत्कृष्ट टर्नआउट एवं सटीक शस्त्र कवायद की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। भगवान बद्री विशाल के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के पश्चात महामहिम राज्यपाल ने मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने उन्हें बदरीनाथ धाम मास्टर प्लान के अंतर्गत संचालित विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति से भी अवगत कराया।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

एवरेस्ट से कारगिल तक: भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने रचा एक और गौरवशाली इतिहास

रवि अक्टूबर 25 , 2026
देहरादून निवासी विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने 4,500 किलोमीटर से अधिक की साइकिल यात्रा पूरी कर देश के वीर शहीदों को दी अनूठी श्रद्धांजलि देहरादून। साहस, संकल्प और देशभक्ति का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करते हुए भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने एक बार फिर अपनी असाधारण क्षमता और […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share