धरने के 86वें दिन और दो बार मुख्यमंत्री आवास कूच के बाद आखिरकार बेरोजगार मेडिकल लैब तकनीशियनों की मुख्यमंत्री धामी से हुई मुलाकात

देहरादून। बेरोजगार डिग्रीधारी मेडिकल लैब तकनीशियनों के लगातार जारी आंदोलन के बीच आज धरने के 86वें दिन एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया। दो बार मुख्यमंत्री आवास कूच और लंबे समय से जारी संघर्ष के बाद आखिरकार बेरोजगार मेडिकल लैब तकनीशियनों के प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास कार्यालय में मुलाकात हुई। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष लैब तकनीशियनों की चार सूत्रीय मांगों को प्रमुखता से रखा। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पिछले 26 वर्षों से डिग्रीधारी लैब तकनीशियन रोजगार की उम्मीद में संघर्ष कर रहे हैं और सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था में लैब तकनीशियनों के पदों का सृजन एवं नियमित भर्ती न होने के कारण बड़ी संख्या में युवा बेरोजगार हैं।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुख रूप से IPHS मानकों के अनुसार लैब तकनीशियन के पदों का सृजन, लैब तकनीशियन सेवा नियमावली का निर्माण एवं वर्षवार मेरिट के आधार पर भर्ती, लंबे समय से भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थियों को एकमुश्त आयु सीमा में छूट तथा सरकारी लैबों के निजीकरण की प्रक्रिया को बंद करने की मांग रखी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और चार सूत्रीय मांगों पर जल्द आवश्यक कार्यवाही किए जाने का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधिमंडल में संगठन के अध्यक्ष आशीष चंद्र खाली, महासचिव मयंक राणा एवं उपाध्यक्ष रणवीर बिष्ट सम्मिलित रहे। संगठन ने कहा कि मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात को आंदोलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब बेरोजगार मेडिकल लैब तकनीशियनों को सरकार की ओर से किए गए आश्वासन पर शीघ्र ठोस कार्यवाही की उम्मीद है। संगठन का कहना है कि संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक वर्षों से लंबित मांगों पर ठोस एवं सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने की मानसून एवं आपदा प्रबंधन तैयारियों की समीक्षा, क्षति का त्वरित आकलन कर प्रभावितों को राहत पहुंचाने के निर्देश

मंगल अगस्त 11 , 2026
श्री केदारनाथ यात्रा में संभावित वृद्धि के दृष्टिगत ट्रैक रूट एवं राष्ट्रीय राजमार्गों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश देहरादून। प्रदेश के कृषि एवं जनपद रुद्रप्रयाग प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को देहरादून सर्किट हाउस स्थित औद्यानिक बोर्ड के सभागार से वर्चुअल माध्यम से जनपद रुद्रप्रयाग में मानसून एवं […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share