मालदेवता बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आया Lns Club Doon Elite

राहत सामग्री भेजकर Lns Club Doon Elite ने दिया मानवता का संदेश

राहत सामग्री भेजकर क्लब ने दिया मानवता का संदेश

Dehradun, 23 September: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और आपदा के चलते कई क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। भूस्खलन, सड़कों का टूटना और नदियों का उफान लोगों के लिए संकट खड़ा कर रहा है। इन्हीं प्रभावित क्षेत्रों में शामिल है मालदेवता, जहाँ सैकड़ों परिवार बाढ़ और आपदा के कारण कठिन परिस्थितियों से जूझ रहे हैं। ऐसे समय में समाजिक संस्थाएँ और संगठन आगे बढ़कर राहत पहुँचाने में जुटे हुए हैं।

Also Read: GST 2.0 से सस्ते होंगे रोज़मर्रा के सामान, जानिए पूरा अपडेट

इसी क्रम में एलएनएस क्लब दून एलीट (Lns Club Doon Elite) ने मालदेवता के आपदा पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजकर सराहनीय कदम उठाया। क्लब की ओर से कुल 20 कट्टे कपड़े, राशन के पैकेट, बिस्कुट और फ्रूटी पीड़ितों तक पहुँचाई गई। क्लब सदस्यों का कहना है कि अभी वहाँ का रास्ता केवल वैकल्पिक रूप से खुला है, लेकिन इसके बावजूद वे राहत सामग्री लेकर पहुँचे और आगे भी जरूरत पड़ने पर दोबारा सहायता पहुँचाते रहेंगे।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

क्लब का उद्देश्य सिर्फ राहत पहुँचाना ही नहीं, बल्कि लोगों को यह विश्वास दिलाना है कि आपदा की इस घड़ी में वे अकेले नहीं हैं। समाज का हर वर्ग उनके साथ खड़ा है। क्लब सदस्यों ने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में भी जहाँ ज़रूरत होगी, वहाँ क्लब सहयोग करने में पीछे नहीं हटेगा।

इस मौके पर एलएनएस क्लब दून एलीट (Lns Club Doon Elite) की अध्यक्ष वीना गोयल, सचिव नीता मोहन, कोषाध्यक्ष रेखा मुदगल, निदेशक संगीता, तथा क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने मिलकर संकल्प लिया कि वे भविष्य में भी देश सेवा के लिए हर संभव कार्य जारी रखेंगे।

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Next Post

CCTV Footage ने खोला प्लास्टिक कट्टे में बंद युवती के मर्डर का राज़

मंगल सितम्बर 23 , 2025
CCTV Footage ने खोला राज़, शिकंजे में किरायेदार Dehradun, 23 September: देहरादून में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला खौफनाक हत्याकांड सामने आया है। जिस भाई पर बहन की हिफ़ाज़त की ज़िम्मेदारी होती है, उसी ने उसे मौत के घाट उतार दिया। बसंत विहार क्षेत्र में 22 वर्षीय युवती विशाखा […]
CCTV Footage ने खोला राज, शिकंजे में किरायेदार

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share