CCTV Footage ने खोला प्लास्टिक कट्टे में बंद युवती के मर्डर का राज़

CCTV Footage ने खोला राज, शिकंजे में किरायेदार

CCTV Footage ने खोला राज़, शिकंजे में किरायेदार

Dehradun, 23 September: देहरादून में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला खौफनाक हत्याकांड सामने आया है। जिस भाई पर बहन की हिफ़ाज़त की ज़िम्मेदारी होती है, उसी ने उसे मौत के घाट उतार दिया। बसंत विहार क्षेत्र में 22 वर्षीय युवती विशाखा की हत्या के इस सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतका के भाई के किरायेदार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि भाई विशाल मुख्य आरोपी के तौर पर अब भी फरार है।

Also Read: प्लास्टिक कट्टे में बंद मिला युवती का शव

शिकंजे में किरायेदार,भाई फ़रार

CCTV Footage ने खोला राज, शिकंजे में किरायेदार
CCTV Footage ने खोला राज, शिकंजे में किरायेदार

22 सितंबर की सुबह बसंत विहार थाना क्षेत्र के पितांबरपुर मजार के पास जंगल में एक सफेद कट्टे से युवती का शव बरामद हुआ था। पहचान विशाखा पुत्री बुधराम निवासी स्मिथनगर, प्रेमनगर के रूप में हुई। शव के हाथ-पांव बंधे थे और मारपीट कर हत्या की गई थी।

एसएसपी के निर्देश पर गठित पुलिस व एसओजी टीमों ने जांच के दौरान CCTV Footage (सीसीटीवी फुटेज) और स्थानीय जानकारी जुटाई। इसमें मृतका का भाई विशाल और उसका किरायेदार लोकेन्द्र उर्फ राजा मोटरसाइकिल से सफेद कट्ट ले जाते हुए दिखे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लोकेन्द्र को दबोच लिया।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

पूछताछ में लोकेन्द्र ने बताया कि 21 सितंबर की रात नशे के विवाद में विशाल ने अपनी बहन विशाखा के साथ मारपीट की और हाथ-पांव बांध दिए। पिटाई से ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव ठिकाने लगाने के लिए विशाल ने लोकेन्द्र की मदद ली और दोनों ने शव को कट्टे में भरकर टी-स्टेट के जंगल में गड्ढे में फेंक दिया।

पुलिस ने आरोपी लोकेन्द्र उर्फ राजा (26 वर्ष), पुत्र बलराम सिंह निवासी बिजनौर, हाल निवासी स्मिथनगर प्रेमनगर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मुख्य आरोपी विशाल की तलाश में पुलिस की दबिशें जारी हैं।

इस जघन्य हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून में स्टाइल का नया पता: हेमा मेकओवर

Wed Sep 24 , 2025
हेमा मेकओवर स्टूडियो का भव्य शुभारंभ मिस उत्तराखंड ने किया ग्लैमरस मेकओवर स्टूडियो का उद्घाटन Dehradun, 23 September: देहरादून शहर के ब्यूटी एंड फैशन जगत में एक नया आयाम जुड़ गया है। शहर के प्रतिष्ठित क्षेत्र में हेमा मेकओवर का भव्य शुभारंभ हुआ, जिसकी शान बनीं मिस उत्तराखंड स्मृति रावत। […]
हेमा मेकओवर स्टूडियो का भव्य शुभारंभ

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share