रिश्ते से रंजिश तक: मच्छी बाजार हत्याकांड में नए खुलासे

मच्छी बाजार हत्याकांड: Dehradun Police arrest accused in murder case

मच्छी बाजार हत्याकांड: रिश्तों के टूटने के बाद बढ़ा तनाव, केस में नए तथ्य

Dehradun, 03 February: राजधानी देहरादून के कोतवाली नगर क्षेत्र के मच्छी बाजार इलाके में, दूल्हा मार्केट के पास सोमवार सुबह हुई युवती की हत्या के मामले में पुलिस जांच के दौरान कई नए और चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जांच में खुलासा हुआ है कि वारदात के पीछे तीन साल पुराना रिश्ता, लगातार विवाद और हालिया तनाव अहम वजह बने।

गली में सरेआम हमला

पुलिस के अनुसार 02 फरवरी 2026 की सुबह मच्छी बाजार क्षेत्र में दूल्हा मार्केट के पास स्थित एक गली में आरोपी युवक ने युवती पर सरेआम धारदार हथियार से हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल युवती को तत्काल दून चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका की पहचान

मृतका की पहचान गुंजन, निवासी गोविन्दगढ़ के रूप में हुई है। बताया गया कि वह मच्छी बाजार–दूल्हा मार्केट क्षेत्र स्थित एक दुकान में कार्यरत थी और रोज़ की तरह सुबह काम पर पहुंची थी। वह अपने जीजा के घर के पास स्कूटी खड़ी कर दुकान की ओर जा रही थी, तभी आरोपी ने गली में उस पर हमला कर दिया।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

मच्छी बाजार हत्याकांड की पूरी खबर

मच्छी बाजार हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आकाश, पुत्र कोमलराम, को कोतवाली नगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी भी इसी इलाके में स्थित एक दुकान में काम करता था और मृतका के संपर्क में पिछले तीन वर्षों से था।

तीन साल पुराना रिश्ता

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी का मृतका के घर आना-जाना था, जिस पर युवती के परिजनों ने आपत्ति जताई थी। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच चौकी खुडबुड़ा में आपसी समझौता पत्र भी दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद दोनों के बीच तनाव बना रहा।

दो दिन पहले शिकायत

पुलिस के मुताबिक, घटना से दो दिन पहले ही युवती ने आरोपी से परेशान होकर पुलिस चौकी में प्रार्थना पत्र दिया था। इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान आरोपी ने मोबाइल फोन बंद कर दिया और घर से फरार हो गया।

लगातार तनाव, पारिवारिक कलह और युवती द्वारा बातचीत बंद किए जाने से आरोपी आवेश में आ गया और उसने इस जघन्य वारदात को अंजाम दे डाला। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

#TheIndiaVox

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कालसी में HRTC बस दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत, कई घायल

Tue Feb 3 , 2026
HRTC bus accident Uttarakhand: क्वानू–मीनस मार्ग पर हादसा, मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी से ली रिपोर्ट Dehradun, 03 February: देहरादून जनपद के कालसी क्षेत्र में सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। क्वानू–मीनस मोटर मार्ग पर हिमाचल परिवहन निगम (HRTC) की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से […]
कालसी में दुर्घटनाग्रस्त एचआरटीसी बस, मौके पर राहत एवं बचाव कार्य

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share