देहरादून: कैफे के बाहर युवती पर हमला, सिर में 8–9 टांके

देहरादून में युवती पर हिंसक हमला | कैफे के बाहर सिर पर वार, 8–9 टांके

देहरादून: कॉफी पीने गई थी युवती, मामूली कहासुनी बनी हिंसा

Dehradun, 07 February: मच्छी बाजार हत्याकांड की गूंज थमी भी नहीं थी कि राजधानी देहरादून में एक और युवती पर हिंसक हमले की घटना सामने आ गई। चंद्रबनी चौक स्थित एक कैफे के बाहर तीन युवकों ने युवती के सिर पर ठोस वस्तु से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल में युवती के सिर पर 8 से 9 टांके लगाए गए हैं।

पीड़िता गुरुवार रात करीब 8 बजे अपने साथियों के साथ कैफे में कॉफी पीने पहुंची थी। इसी दौरान वहां मौजूद तीन युवकों से किसी बात पर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और बाहर सड़क पर युवती के सिर पर वार कर फरार हो गए।

अस्पताल में इलाज, सिर में गंभीर चोट

घटना के तुरंत बाद युवती को साथियों ने अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने सिर में गंभीर चोट की पुष्टि करते हुए टांके लगाए। हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

पुलिस का दावा: धारदार हथियार नहीं, ब्लंट ऑब्जेक्ट से चोट

पुलिस जांच में सामने आया है कि हमला धारदार हथियार से नहीं बल्कि हार्ड एवं ब्लंट ऑब्जेक्ट से किया गया। मेडिकल रिपोर्ट में यह भी दर्ज है कि घटना से पहले युवती ने शराब का सेवन किया था। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्ष कैफे में बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए आए थे और विवाद कैफे के बाहर सड़क पर हुआ।

मुकदमा दर्ज, आरोपी फरार

पीड़िता के परिजन की तहरीर पर कोतवाली पटेलनगर में मुकदमा संख्या 103/26 दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 118(1), 352 बीएनएस के तहत केस कायम हुआ है। पुलिस ने कैफे और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर जब्त कर ली है। आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन वे फरार हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

लगातार घटनाओं से सुरक्षा पर सवाल

गौरतलब है कि हाल ही में मच्छी बाजार में दिनदहाड़े एक युवती की हत्या की घटना सामने आई थी, जिसमें आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने शहर की कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

#TheIndiaVox

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

The Asian School में दीपोत्सव 2026 का भावपूर्ण आयोजन

शनि फरवरी 7 , 2026
The Asian School: संस्कार और विदाई के भावों से सजा समारोह Dehradun, 07 February: The Asian School में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आशीर्वचन एवं दीपोत्सव 2026 का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया। प्रातःकाल कक्षा 10वीं के उन विद्यार्थियों के लिए आशीर्वचन कार्यक्रम संपन्न हुआ, जो शीघ्र ही […]
The Asian School में दीपोत्सव 2026 का भावपूर्ण आयोजन

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share