Haldwani में बड़ी कार्रवाई: बर्खास्त शिक्षक के घर से अवैध तमंचे और प्रतिबंधित कारतूस बरामद

Illegal arms and ammunition recovered by Haldwani Police during checking drive in Banbhoolpura area

Haldwani: रेलवे भूमि प्रकरण की सुनवाई से पहले चेकिंग अभियान में खुलासा, आरोपी पहले भी POCSO केस में जा चुका है जेल

Haldwani/Dehradun: रेलवे भूमि प्रकरण को लेकर 24 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तावित सुनवाई से पहले चल रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में एक बर्खास्त शिक्षक के घर से दो अवैध तमंचे और कई जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। बरामदगी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर टीम ने गौजाजाली उत्तर स्थित आयशा मस्जिद के पास एक मकान में छापेमारी की। तलाशी के दौरान अलमारी के ऊपर छिपाकर रखे गए हथियार बरामद हुए।

क्या-क्या हुआ बरामद?

पुलिस ने मौके से बरामद किया:

  • 315 बोर का एक तमंचा (दो कारतूस सहित)

  • 12 बोर का एक तमंचा (चार कारतूस सहित)

  • 7.62 एमएम का एक कारतूस (AK-47 श्रेणी से संबंधित)

  • 7.65 एमएम के दस जिंदा कारतूस

बरामदगी के बाद आरोपी मोबिन खान को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

पहले भी जा चुका है जेल

पुलिस के मुताबिक आरोपी पूर्व में POCSO मामले में जेल जा चुका है। उसी प्रकरण के चलते उसे नैनीताल के एक सरकारी स्कूल से शिक्षक पद से बर्खास्त कर दिया गया था। परिवार के सदस्यों ने भी पुलिस को बताया कि वह लंबे समय से हथियार दिखाकर उन्हें धमकाता था।

तलाशी के दौरान संदिग्ध हरकत

पुलिस का कहना है कि तलाशी के दौरान आरोपी ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश की, जिसके बाद उसे काबू में लिया गया। प्रारंभिक जांच में उसकी मानसिक स्थिति संदिग्ध प्रतीत हो रही है।

प्रतिबंधित कारतूस कहां से आया?

अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास प्रतिबंधित श्रेणी का कारतूस कहां से आया और उसका संभावित इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था। मामले में विस्तृत पूछताछ जारी है।

#TheIndiaVox

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

आकाश इंस्टीट्यूट उत्तराखंड का JEE Main 2026 में जलवा, 20 छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन; आयुष बारदिया 99.92 परसेंटाइल के साथ टॉपर

मंगल फरवरी 17 , 2026
देहरादून ब्रांच के छात्रों ने JEE Main 2026 (Session 1) में मारी बाजी, कई छात्रों ने 99 से अधिक परसेंटाइल हासिल कर रचा सफलता का नया रिकॉर्ड। Dehradun, 17 Febrauary: Aakash Educational Services Limited (AESL) के उत्तराखंड स्थित आकाश इंस्टीट्यूट ने JEE Main 2026 (सेशन 1) में एक बार फिर शानदार […]
आकाश इंस्टीट्यूट देहरादून के छात्र JEE Main 2026 में 99 परसेंटाइल से अधिक स्कोर के साथ

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share